भोजपुर- तीसरी क्लास के छात्र की मौत:राखी पर मौसी के घर गया था, आहर में डूबने से गई जान; हाथ-पैर धोने के दौरान हुआ हादसा

भोजपुर- तीसरी क्लास के छात्र की मौत:राखी पर मौसी के घर गया था, आहर में डूबने से गई जान; हाथ-पैर धोने के दौरान हुआ हादसा

भोजपुर के धनगाई गांव में शुक्रवार को आहर में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। शौच के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान सहार के बड़की खड़ाव निवासी नवल किशोर मौआर के पुत्र अंशु कुमार(10) के तौर पर हुई है। तीसरी क्लास में पढ़ता था। मृत के मामा निरंजन ने बताया कि राखी पर अपनी मौसी वंदना देवी के साथ उसके ससुराल गया था। इसी बीच शुक्रवार को वह गांव स्थित आहर के किनारे शौच करने के लिए चला गया। हाथ-पैर धोने के दौरान आहर में गिरकर डूब गया। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज करना शुरू किया। मां का रो-रोकर बुरा हाल खोजबीन के दौरान परिजन आहार के पास पहुंचे। काफी देर खोजने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया। अंशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां रूही देवी, बहन अनन्या कुमार समते परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के धनगाई गांव में शुक्रवार को आहर में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। शौच के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान सहार के बड़की खड़ाव निवासी नवल किशोर मौआर के पुत्र अंशु कुमार(10) के तौर पर हुई है। तीसरी क्लास में पढ़ता था। मृत के मामा निरंजन ने बताया कि राखी पर अपनी मौसी वंदना देवी के साथ उसके ससुराल गया था। इसी बीच शुक्रवार को वह गांव स्थित आहर के किनारे शौच करने के लिए चला गया। हाथ-पैर धोने के दौरान आहर में गिरकर डूब गया। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज करना शुरू किया। मां का रो-रोकर बुरा हाल खोजबीन के दौरान परिजन आहार के पास पहुंचे। काफी देर खोजने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया। अंशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां रूही देवी, बहन अनन्या कुमार समते परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *