संस्कृत के अध्ययन से जीवन में आती है सकारात्मकता

संस्कृत के अध्ययन से जीवन में आती है सकारात्मकता

पानीपत | आर्य समाज मॉडल टाउन, पानीपत में रक्षाबंधन के अवसर पर श्रावणी उपाकर्म, ऋषि तर्पण और विश्व संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्माचार्य आचार्य नंदकिशोर शास्त्री द्वारा वैदिक यज्ञ से हुई, जिसमें यजमान के रूप में एलावाधी दंपति उपस्थित रहे। इसके बाद संस्कृत दिवस सत्र में आचार्य किरणमई और आचार्य सुनीति आर्या ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत को श्रेष्ठ भाषा माना जाता है और इसके अध्ययन से जीवन में सकारात्मकता आती है। आचार्य नंदकिशोर शास्त्री ने श्रावण मास का महत्व बताते हुए औषधीय वनस्पतियों की उपयोगिता का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शशिकांत चड्ढा ने संस्कृत में आभार व्यक्त किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *