पानीपत | हरियाणा व्यापार मंडल की जिला व नगर इकाई और ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर-25 के सहयोग से सेक्टर-25 स्थित शगुन फार्म में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुंबई से आए अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर ईवी गिरीश मुख्य वक्ता रहेंगे। वे ‘तनाव घटे, व्यापार बढ़े’ विषय पर व्यापारियों और उद्यमियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, बेहतर नेतृत्व और निर्णय क्षमता पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजकों के अनुसार उद्देश्य यह है कि कारोबारी दबाव के बीच संतुलित जीवन जीते हुए कार्यस्थल की उत्पादकता और टीम समन्वय बेहतर किया जा सके।

