पानीपत | रक्षाबंधन के अवसर पर मदद सेवा सोसायटी ने सेवा और संरक्षण का संदेश देते हुए एक जरूरतमंद विधवा महिला को सिलाई मशीन भेंट की। संस्था के अनुसार यह मशीन समाजसेवी कपिल अनेजा ने महिला की सहायता के लिए उपलब्ध कराई, जिसे सोसायटी ने उन्हें सौंपा। संस्था अध्यक्ष वैभव बतरा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सुरक्षा और उनके जीवन को सहारा देने का संकल्प भी है। उन्होंने बताया कि सिलाई मशीन से महिला घर बैठे सिलाई का काम कर आय अर्जित कर सकेगी और परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर पाएगी।

