सेक्टर-18 पार्क से सबमर्सिबल मोटर चोरी

सेक्टर-18 पार्क से सबमर्सिबल मोटर चोरी

पानीपत | सेक्टर-18 में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास स्थित पार्क से एचएसवीपी की 5 एचपी सबमर्सिबल मोटर, विद्युत केबल और पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना देने के बावजूद लंबे समय तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया। एचएसवीपी के बागवानी उपमंडल अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी सेक्टर 13-17 थाने को उसी समय दे दी गई थी और थाने से रसीद भी मिली थी। इसके बाद भी कई सप्ताह तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई। देरी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उपमंडल अभियंता ने दोबारा पत्र भेजकर रिमाइंडर दिया। पत्र मिलने के बाद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *