परढ़ाना में कपड़ा यूनिट में लगी आग

परढ़ाना में कपड़ा यूनिट में लगी आग

भास्कर न्यूज | इसराना परढ़ाना स्थित कटारिया होम फर्निशिंग प्राइवेट लिमिटेड की 3डी कपड़ा यूनिट में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आग से यूनिट में रखा कच्चा व तैयार कपड़ा, मशीनरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पूरे शेड को भी अपनी चपेट में ले लिया। यूनिट में आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कर्मचारियों की मदद से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी मालिक कुनाल कटारिया ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी। उन्होंने बताया कि हादसे में कच्चा माल, तैयार कपड़ा, मशीनें और शेड जलकर नष्ट हो गए हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *