DM बोले-‘परमान नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही’:अररिया में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, तीनों प्रमुख नदियां का जलस्तर स्थिर

DM बोले-‘परमान नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही’:अररिया में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, तीनों प्रमुख नदियां का जलस्तर स्थिर

अररिया में गुरुवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को अररिया प्रखंड के बेलवा स्थित परमान नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नदी के जलस्तर, तटबंधों और कटाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परमान नदी का जलस्तर सामान्य पाया गया। नदी में जलस्तर की कोई असामान्य वृद्धि दर्ज नहीं की गई है और यह फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही है। जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिन्होंने नदी की स्थिति को सामान्य बताया। अधिकारियों ने तटबंधों और संभावित कटाव वाले क्षेत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अनुसार, अररिया स्थित परमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान 47.00 मीटर से 2.11 मीटर नीचे है और स्थिर है। इसी तरह, जोकीहाट स्थित कनकई नदी खतरे के निशान 46.94 मीटर से 1.39 मीटर नीचे बह रही है, जबकि सिकटी स्थित बकरा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान 61.40 मीटर से 1.75 मीटर नीचे है। इन दोनों नदियों का जलस्तर भी वर्तमान में स्थिर बताया गया है। प्रशासन ने बताया कि जिले की प्रमुख नदियों के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ या जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। असामान्य स्थिति की जानकारी दें लोगों से भी नदी एवं तटबंधों के आसपास किसी भी असामान्य स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, अररिया के मोबाइल नंबर 9471682459 पर संपर्क किया जा सकता है। अररिया में गुरुवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को अररिया प्रखंड के बेलवा स्थित परमान नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नदी के जलस्तर, तटबंधों और कटाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परमान नदी का जलस्तर सामान्य पाया गया। नदी में जलस्तर की कोई असामान्य वृद्धि दर्ज नहीं की गई है और यह फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही है। जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिन्होंने नदी की स्थिति को सामान्य बताया। अधिकारियों ने तटबंधों और संभावित कटाव वाले क्षेत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अनुसार, अररिया स्थित परमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान 47.00 मीटर से 2.11 मीटर नीचे है और स्थिर है। इसी तरह, जोकीहाट स्थित कनकई नदी खतरे के निशान 46.94 मीटर से 1.39 मीटर नीचे बह रही है, जबकि सिकटी स्थित बकरा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान 61.40 मीटर से 1.75 मीटर नीचे है। इन दोनों नदियों का जलस्तर भी वर्तमान में स्थिर बताया गया है। प्रशासन ने बताया कि जिले की प्रमुख नदियों के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ या जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। असामान्य स्थिति की जानकारी दें लोगों से भी नदी एवं तटबंधों के आसपास किसी भी असामान्य स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, अररिया के मोबाइल नंबर 9471682459 पर संपर्क किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *