‘प्यार से राखी बांधी हूं, अगली बार हेलमेट लगाना’:भागलपुर में ट्रैफिक नियम पालन कराने के लिए जागरूकता, स्कूली बच्चियों ने राखी बांध कर कहा- भरोसा न टूटे

‘प्यार से राखी बांधी हूं, अगली बार हेलमेट लगाना’:भागलपुर में ट्रैफिक नियम पालन कराने के लिए जागरूकता, स्कूली बच्चियों ने राखी बांध कर कहा- भरोसा न टूटे

रक्षाबंधन से एक दिन पहले भागलपुर के मध्य विद्यालय मिर्जापुर सबौर की छात्राओं ने ट्रैफिक पुलिस की मदद से अनोखे अंदाज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बिहार एग्रीकल्चर के मेन गेट के पास आयोजित इस अभियान में छात्राओं ने बाइक सवारों को राखी बांधकर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। छात्राओं ने खासकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें राखी बांधी और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। अभियान के दौरान छात्राओं ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का पर्व है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना भी अपने परिवार और अपनों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्राओं को बाइक सवारों, कार चलाने वालों ने नियमों के पालन का वचन दिया राखी बंधवाने वाले वाहन चालकों ने भी छात्राओं को भरोसा दिलाया कि वे आगे से यातायात नियमों का पालन करेंगे और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे। अभियान के दौरान छात्राओं के हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां भी थीं। इनमें ‘भाई की कलाई पर राखी का प्यार, सीट बेल्ट लगाना जरूरी हर बार’, ‘बहन की राखी, भैया की सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों से ही पूरी हो रक्षा’ और ‘राखी बांधी है प्यार से, हेलमेट जरूर पहनना अगली बार से’ जैसे संदेश लिखे थे। इन संदेशों के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को भावनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। एसआई बोले- स्कूली बच्चियों की ये पहले बेहद सराहनीय है मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के एसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मध्य विद्यालय मिर्जापुर की छात्राओं की यह पहल सराहनीय है। बच्चों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का यह तरीका प्रभावी है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने से केवल वाहन चालक की ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। विद्यालय की शिक्षिका कामिनी कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर अभियान चलाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का महत्व समझाना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में किसी भाई की जान न जाए और कोई परिवार अपने प्रियजन को न खोए, इसी सोच के साथ छात्राओं ने यह पहल की है। राखी के माध्यम से वाहन चालकों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि उनकी सुरक्षा उनके परिवार से भी जुड़ी हुई है। अभियान में शामिल एक स्थानीय बाइक सवार ने बताया कि वह हमेशा हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। स्थानीय होने के बावजूद वह हर बार हेलमेट लगाकर ही घर से निकलते हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि थोड़ी दूरी की यात्रा हो या लंबी, बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। रक्षाबंधन से एक दिन पहले भागलपुर के मध्य विद्यालय मिर्जापुर सबौर की छात्राओं ने ट्रैफिक पुलिस की मदद से अनोखे अंदाज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बिहार एग्रीकल्चर के मेन गेट के पास आयोजित इस अभियान में छात्राओं ने बाइक सवारों को राखी बांधकर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। छात्राओं ने खासकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें राखी बांधी और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। अभियान के दौरान छात्राओं ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का पर्व है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना भी अपने परिवार और अपनों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्राओं को बाइक सवारों, कार चलाने वालों ने नियमों के पालन का वचन दिया राखी बंधवाने वाले वाहन चालकों ने भी छात्राओं को भरोसा दिलाया कि वे आगे से यातायात नियमों का पालन करेंगे और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे। अभियान के दौरान छात्राओं के हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां भी थीं। इनमें ‘भाई की कलाई पर राखी का प्यार, सीट बेल्ट लगाना जरूरी हर बार’, ‘बहन की राखी, भैया की सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों से ही पूरी हो रक्षा’ और ‘राखी बांधी है प्यार से, हेलमेट जरूर पहनना अगली बार से’ जैसे संदेश लिखे थे। इन संदेशों के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को भावनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। एसआई बोले- स्कूली बच्चियों की ये पहले बेहद सराहनीय है मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के एसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मध्य विद्यालय मिर्जापुर की छात्राओं की यह पहल सराहनीय है। बच्चों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का यह तरीका प्रभावी है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने से केवल वाहन चालक की ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। विद्यालय की शिक्षिका कामिनी कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर अभियान चलाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का महत्व समझाना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में किसी भाई की जान न जाए और कोई परिवार अपने प्रियजन को न खोए, इसी सोच के साथ छात्राओं ने यह पहल की है। राखी के माध्यम से वाहन चालकों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि उनकी सुरक्षा उनके परिवार से भी जुड़ी हुई है। अभियान में शामिल एक स्थानीय बाइक सवार ने बताया कि वह हमेशा हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। स्थानीय होने के बावजूद वह हर बार हेलमेट लगाकर ही घर से निकलते हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि थोड़ी दूरी की यात्रा हो या लंबी, बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *