नवादा में बिजली तार की चपेट में आया युवक, मौत:खेत जाते समय करंट लगने से गई जान, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

नवादा में बिजली तार की चपेट में आया युवक, मौत:खेत जाते समय करंट लगने से गई जान, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

नवादा जिले में गुरुवार को बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के नेथना गांव में हुई। मृतक की पहचान नेथना गांव निवासी भरत प्रसाद के करीब 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। राहुल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुराने तारों को बदलने की मांग की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में कई जगहों पर जर्जर और ढीले बिजली के तार टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और पुराने तारों को बदलने की मांग की है। सूचना मिलने पर कादिरगंज थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नवादा जिले में गुरुवार को बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के नेथना गांव में हुई। मृतक की पहचान नेथना गांव निवासी भरत प्रसाद के करीब 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। राहुल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुराने तारों को बदलने की मांग की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में कई जगहों पर जर्जर और ढीले बिजली के तार टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और पुराने तारों को बदलने की मांग की है। सूचना मिलने पर कादिरगंज थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *