बेतिया में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत:एस्बेस्टस खरीदने जा रही थी, मौके पर गई जान; एक महीने पहले हुई पति की मौत

बेतिया में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत:एस्बेस्टस खरीदने जा रही थी, मौके पर गई जान; एक महीने पहले हुई पति की मौत

बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित दलित बस्ती में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मझौलिया दलित बस्ती निवासी स्वर्गीय बाली मांझी की 40 वर्षीय पत्नी सियासी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि सियासी देवी अपने घर से एस्बेस्टस खरीदने के लिए मझौलिया जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी पहचान करने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक महीने पहले पति की हुई थी मौत महिला की मौत से परिवार पर गहरा दुख छा गया है। बताया जाता है कि मृतका के पति बाली मांझी का निधन लगभग एक माह पहले ही हुआ था। परिवार अभी पति की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सियासी देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महीने के भीतर परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजन सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है। बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित दलित बस्ती में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मझौलिया दलित बस्ती निवासी स्वर्गीय बाली मांझी की 40 वर्षीय पत्नी सियासी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि सियासी देवी अपने घर से एस्बेस्टस खरीदने के लिए मझौलिया जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी पहचान करने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक महीने पहले पति की हुई थी मौत महिला की मौत से परिवार पर गहरा दुख छा गया है। बताया जाता है कि मृतका के पति बाली मांझी का निधन लगभग एक माह पहले ही हुआ था। परिवार अभी पति की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सियासी देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महीने के भीतर परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजन सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *