पेट्रोल-डीजल के बाद चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध:औरंगाबाद में भाकपा माले ने महंगाई को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंका, कहा- सरकार ठोस कदम उठाए

पेट्रोल-डीजल के बाद चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध:औरंगाबाद में भाकपा माले ने महंगाई को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंका, कहा- सरकार ठोस कदम उठाए

पेट्रोल-डीजल के बाद चीनी और अन्य घरेलू जरूरतों के सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले ने विरोध मार्च निकाला। औरंगाबाद के अंबा बाजार में पार्टी कार्यालय से निकला मार्च नबीनगर रोड होते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर 500 मीटर दूर अंबा चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। पेट्रोल-डीजल के बाद जरूरी सामानों के बढ़ते दाम पर जताया विरोध विरोध मार्च में शामिल वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जरूरत की वस्तुओं पर पड़ा है। जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। त्योहार के समय चीनी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। महंगाई के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदर्शन में शामिल भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। प्याज 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक्री की जा रही है। घरेलू सामानों के दामों में वृद्धि के कारण गरीबों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। प्रखंड सचिव बोले- सरकार हर मोर्चे पर विफल भाकपा माले के प्रखंड सचिव वीरेंद्र मेहता ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जा रहा है और विरोध करने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार लाठी के बल पर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में महंगाई बढ़ने पर भाजपा नेता सड़क पर उतरकर विरोध करते थे, लेकिन आज महंगाई बढ़ने पर वही लोग सरकार का बचाव और सफाई दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने में जुटी सरकार भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों की है। सरकार पर बैठे लोग कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। पूंजीपतियों को उद्योग लगाने के लिए एक रुपए में जमीन दी जा रही है। जबकि कई ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है। पेट्रोल-डीजल के बाद चीनी और अन्य घरेलू जरूरतों के सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले ने विरोध मार्च निकाला। औरंगाबाद के अंबा बाजार में पार्टी कार्यालय से निकला मार्च नबीनगर रोड होते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर 500 मीटर दूर अंबा चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। पेट्रोल-डीजल के बाद जरूरी सामानों के बढ़ते दाम पर जताया विरोध विरोध मार्च में शामिल वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जरूरत की वस्तुओं पर पड़ा है। जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। त्योहार के समय चीनी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। महंगाई के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदर्शन में शामिल भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। प्याज 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक्री की जा रही है। घरेलू सामानों के दामों में वृद्धि के कारण गरीबों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। प्रखंड सचिव बोले- सरकार हर मोर्चे पर विफल भाकपा माले के प्रखंड सचिव वीरेंद्र मेहता ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जा रहा है और विरोध करने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार लाठी के बल पर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में महंगाई बढ़ने पर भाजपा नेता सड़क पर उतरकर विरोध करते थे, लेकिन आज महंगाई बढ़ने पर वही लोग सरकार का बचाव और सफाई दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने में जुटी सरकार भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों की है। सरकार पर बैठे लोग कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। पूंजीपतियों को उद्योग लगाने के लिए एक रुपए में जमीन दी जा रही है। जबकि कई ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *