कटिहार में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम:DM ने कहा- बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दें

कटिहार में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम:DM ने कहा- बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दें

कटिहार में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय के सभाकक्ष में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी जन्मोत्सव का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और उन्हें शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान छोटी बच्चियों को किट प्रदान किए गए। स्कूल जाने वाली छात्राओं को स्कूल बैग और पानी की बोतलें दी गईं, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी बच्चियों को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर दें – DM DM आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इनका लक्ष्य बेटियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर दें, ताकि वे अपनी प्रतिभा से भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ उपस्थित थीं। मौके पर मौजूद बच्चियों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखा गया। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कटिहार में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय के सभाकक्ष में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी जन्मोत्सव का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और उन्हें शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान छोटी बच्चियों को किट प्रदान किए गए। स्कूल जाने वाली छात्राओं को स्कूल बैग और पानी की बोतलें दी गईं, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी बच्चियों को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर दें – DM DM आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इनका लक्ष्य बेटियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर दें, ताकि वे अपनी प्रतिभा से भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ उपस्थित थीं। मौके पर मौजूद बच्चियों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखा गया। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *