कटिहार में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कुरसेला, बरारी और अमदाबाद प्रखंडों में गंगा और कोसी नदी से सटे इलाकों में जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, अभी तक आबादी वाले क्षेत्रों पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ा है। प्रशासन नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी – DM संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीओ और एडीएम आपदा प्रबंधन के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। दवाइयों से लेकर पॉलीथिन शीट तक, सभी आवश्यक राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कई स्थानों पर जलस्तर घटने की खबरें प्रशासन की टीम जलस्तर और संभावित परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। डीएम ने यह भी जानकारी दी कि हालांकि जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले दो दिनों में बनारस और प्रयागराज सहित कई स्थानों पर जलस्तर घटने की खबरें मिली हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कटिहार में भी जलस्तर कम होने की संभावना है। इसके बावजूद, जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कटिहार में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कुरसेला, बरारी और अमदाबाद प्रखंडों में गंगा और कोसी नदी से सटे इलाकों में जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, अभी तक आबादी वाले क्षेत्रों पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ा है। प्रशासन नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी – DM संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीओ और एडीएम आपदा प्रबंधन के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। दवाइयों से लेकर पॉलीथिन शीट तक, सभी आवश्यक राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कई स्थानों पर जलस्तर घटने की खबरें प्रशासन की टीम जलस्तर और संभावित परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। डीएम ने यह भी जानकारी दी कि हालांकि जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले दो दिनों में बनारस और प्रयागराज सहित कई स्थानों पर जलस्तर घटने की खबरें मिली हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कटिहार में भी जलस्तर कम होने की संभावना है। इसके बावजूद, जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

