ऑपरेशन मुस्कान से 34 लोगों को मिले स्मार्टफोन:सीतामढ़ी में चोरी और गुम मोबाइल पुलिस ने ढूंढा, एसपी ने बांटा

ऑपरेशन मुस्कान से 34 लोगों को मिले स्मार्टफोन:सीतामढ़ी में चोरी और गुम मोबाइल पुलिस ने ढूंढा, एसपी ने बांटा

सीतामढ़ी पुलिस को चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने कुल 68 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 34 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए हैं। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके बरामद फोन सौंपे। सीतामढ़ी पुलिस के प्रति किया आभार व्यक्त लंबे समय बाद अपनी संपत्ति वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की। पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी जांच और पुलिस कार्रवाई के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। मोबाइल वापस मिलने पर उपभोक्ताओं ने सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। स्मार्टफोन वापस मिलने से ओनर्स में खुशी एसपी अमित रंजन ने बताया कि पुलिस का निरंतर प्रयास है कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके सही मालिकों तक पहुंचाए जाएं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का लक्ष्य लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। उपभोक्ताओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि मोबाइल में महत्वपूर्ण निजी जानकारी और संपर्क नंबर होते हैं, इसलिए इसे वापस पाना उनके लिए बड़ी राहत है। सीतामढ़ी पुलिस को चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने कुल 68 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 34 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए हैं। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके बरामद फोन सौंपे। सीतामढ़ी पुलिस के प्रति किया आभार व्यक्त लंबे समय बाद अपनी संपत्ति वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की। पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी जांच और पुलिस कार्रवाई के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। मोबाइल वापस मिलने पर उपभोक्ताओं ने सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। स्मार्टफोन वापस मिलने से ओनर्स में खुशी एसपी अमित रंजन ने बताया कि पुलिस का निरंतर प्रयास है कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके सही मालिकों तक पहुंचाए जाएं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का लक्ष्य लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। उपभोक्ताओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि मोबाइल में महत्वपूर्ण निजी जानकारी और संपर्क नंबर होते हैं, इसलिए इसे वापस पाना उनके लिए बड़ी राहत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *