नेपाल में बाढ़ को लेकर शिवहर प्रशासन अलर्ट:बागमती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों पर 24 घंटे मॉनिटरिंग

नेपाल में बाढ़ को लेकर शिवहर प्रशासन अलर्ट:बागमती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों पर 24 घंटे मॉनिटरिंग

शिवहर जिला प्रशासन नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश और संभावित हिमनदीय झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) की सूचनाओं के बाद अलर्ट पर है। हालांकि, जिले में बागमती नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है और सभी तटबंध सुरक्षित स्थिति में हैं। जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अनुसार, प्रशासन बागमती नदी के जलस्तर, तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रख रहा है। तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोलिंग टीमों को नियमित गश्ती के निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील अनुमंडल, प्रखंड प्रशासन और आपदा प्रबंधन शाखा सहित सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अधिकारियों और कर्मियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। नागरिकों को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करने तथा केवल जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही सही मानने की सलाह दी गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में – जिला प्रशासन प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति, जैसे नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि, तटबंध में कटाव या क्षति, अथवा सड़क, पुल-पुलिया से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 06222-257060 / 061 है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नेपाल में भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन लगातार सतर्क है। अधिकारियों ने आम लोगों से संयम बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। शिवहर जिला प्रशासन नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश और संभावित हिमनदीय झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) की सूचनाओं के बाद अलर्ट पर है। हालांकि, जिले में बागमती नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है और सभी तटबंध सुरक्षित स्थिति में हैं। जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अनुसार, प्रशासन बागमती नदी के जलस्तर, तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रख रहा है। तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोलिंग टीमों को नियमित गश्ती के निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील अनुमंडल, प्रखंड प्रशासन और आपदा प्रबंधन शाखा सहित सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अधिकारियों और कर्मियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। नागरिकों को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करने तथा केवल जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही सही मानने की सलाह दी गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में – जिला प्रशासन प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति, जैसे नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि, तटबंध में कटाव या क्षति, अथवा सड़क, पुल-पुलिया से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 06222-257060 / 061 है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नेपाल में भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन लगातार सतर्क है। अधिकारियों ने आम लोगों से संयम बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *