‘बेटी की चिता जली है, दामाद की भी जलनी चाहिए’:मां बोली- मेरे बेटों को भी मारना चाहता था, पति ने पत्नी को आंख में मारी थी गोली

‘बेटी की चिता जली है, दामाद की भी जलनी चाहिए’:मां बोली- मेरे बेटों को भी मारना चाहता था, पति ने पत्नी को आंख में मारी थी गोली

‘दामाद सूरज ने बेटी की हत्या की है। वो पहले से बदमाश प्रवृति का था। अक्सर बेटी को नशे में मारता था। 2 महीने पहले मैंने छोटी बेटी की शादी की थी। शादी में दामाद ने मेरे छोटे बेटे जितेंद्र के साथ लड़ाई थी। उसी वक्त से दामाद के मन में हमलोगों के लिए खुन्नस था। मेरे दो बेटे हैं, उसने 2 महीने पहले धमकी भी दी कि दोनों बेटों को वो मार देगा। पुराने विवाद का गुस्सा उसने बेटी पर निकाल दिया। मुझे लाश के बदले लाश चाहिए। बेटी की चिता जली है, दामाद की भी चिता जलनी चाहिए।’ ये बातें मृतका अंजुला कुमारी (26) की मां राजकुमारी देवी ने कही है। अंजुला कुमारी को उसके पति सूरज ने मंगलवार रात आंख में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी फिलहाल फरार है। घटना हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही वार्ड-6 की है। दोनों की शादी कब हुई, मृतका के भाई ने क्या कहा, दो महीने पहले साले से क्यों मारपीट हुई थी, क्या है आपराधिक इतिहास, पढ़ें रिपोर्ट…. शादी के एक साल बाद मारपीट मामले में एफआईआर हुई थी आरोपी सूरज और अंजुला कुमारी (26) की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। 2 बेटों के बाद तीसरी संतान के रूप में बेटी हुई। एक बेटा अयांश कुमार (4) है और दूसरा सूर्यांश (3)। पुलिस जांच में सामने आया है कि सूरज का पहले से आपराधिक इतिहास है। शादी के एक साल बाद उसने गांव में किसी से मारपीट की थी। मारपीट मामले में उसपर एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में उसे बेल मिल गया था। इसके अलावा सूरज के चाचा रवि सहनी पर भी आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। ये भी बेल पर है। दोस्तों के पैसे पर नशा करता था आरोपी सूरज की मां चंद्रकला देवी कहती हैं कि सूरज पहले से ऐसा नहीं था। वो पहले नशा भी नहीं किया करता था। नशे की लत तो उसे दोस्तों की वजह से लगी है। वो अभी कोई काम नहीं कर रहा था। 1 साल पहले उसने मुर्गी फार्म खोला था। नशे की वजह से वो मुर्गी फार्म पर ध्यान नहीं दे सका। नुकसान हो रहा था। 2 महीने में ही मुर्गी फार्म को बंद करना पड़ा। उसके बाद न काम किया और न किसी कारोबार में उसने दिमाग लगाया। नशे की लत बढ़ती गई। एक दिन मैंने उससे पूछा था कि शराब के लिए रुपए कहा से लाते हो, उसने कहा था मेरे 500 दोस्त हैं, वही मुझे खिलाते-पिलाते हैं। मैंने उसे काफी समझाया, लेकिन वो हमारी नहीं सुनता था। कल घर में कार्यक्रम हो रहा था, तभी कमरे से गोली की आवाज आई। 2 महीने पहले साली की शादी में साले से क्यों आरोपी ने की थी मारपीट, पढ़ें हंगामें की वजह… बैंड-बाजा देर से आने पर टेंट संचालक से सूरज ने विवाद किया था मृतका अंजुला के छोटे भाई जितेंद्र बताते (22) हैं कि हमलोगों का घर वैशाली जिले के नीरो रुकुंदपुर डभैत गांव में है। इसी साल 8 जून को छोटी बहन रंगीला कुमारी (18) की शादी थी। जिसमें सूरज भी पहुंचा था। बैंड-बाजा देर से पहुंचा था। इसी को लेकर जीजा का टेंट संचालक से विवाद हो गया था। बैंड-बाजा टेंट संचालक का ही था। जीजा ने बहुत हंगामा किया। टेंट संचालक टेंट खोलकर जाने लगा था, किसी तरह से उसे समझाया गया था। बहन की शादी थी, गेस्ट लोग आए हुए थे। उसने हमारी प्रतिष्ठा धूमिल कर दी थी। मारपीट के बाद शादी से चला गया था आरोपी मृतका की मां राजकुमारी बताती हैं कि शादी में हंगामा के कारण बेटे जितेंद्र ने सूरज को काफी सुनाया था। जिसके बाद सूरज जितेंद्र से ही उलझ गया था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई की नौबत आ गई। मारपीट के बाद आरोपी सूरज शादी से चला गया था। उस वक्त भी सूरज नशे में था।
जीजा बोल रहा था, बेटी की छठी में डांस होगा, गोलियां चलेंगी भाई जितेंद्र बताते हैं कि बहन को बेटी हुई थी। जीजा के बुलावे पर हमलोग पूरे परिवार के साथ उसके घर गए थे। भतीजी की छठी वाले दिन भी वो नशे में था। भतीजी की छठी में ऑर्केस्ट्रा बुलाया था उसने। सूरज कह रहा था कि आज बेटी की छठी में डांस होगा। चार पिस्टल है, बहुत गोलियां चलेंगी। इसी बात लेकर बहन अंजुला से उसकी बहस हुई और कमरे के अंदर से गोली की आवाज आई। हमलोग कमरे में गए तो बहन खून से लथपथ पड़ी थी। बहन को अस्पताल भी ले गए, पर जान नहीं बची। जीजा फरार हो गया। पुरानी घटना को जोड़कर पुलिस जांच कर रही पटोरी डीएसपी बीके मेधावी के अनुसार, पुलिस पुरानी घटना को भी पत्नी की हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। सूरज पर पहले भी एक मामला दर्ज है। उसके परिवार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके चाचा रवि सहनी कई मामलों में चार्जशीटेड रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सूरज के पास हथियार कहां से आया। ‘दामाद सूरज ने बेटी की हत्या की है। वो पहले से बदमाश प्रवृति का था। अक्सर बेटी को नशे में मारता था। 2 महीने पहले मैंने छोटी बेटी की शादी की थी। शादी में दामाद ने मेरे छोटे बेटे जितेंद्र के साथ लड़ाई थी। उसी वक्त से दामाद के मन में हमलोगों के लिए खुन्नस था। मेरे दो बेटे हैं, उसने 2 महीने पहले धमकी भी दी कि दोनों बेटों को वो मार देगा। पुराने विवाद का गुस्सा उसने बेटी पर निकाल दिया। मुझे लाश के बदले लाश चाहिए। बेटी की चिता जली है, दामाद की भी चिता जलनी चाहिए।’ ये बातें मृतका अंजुला कुमारी (26) की मां राजकुमारी देवी ने कही है। अंजुला कुमारी को उसके पति सूरज ने मंगलवार रात आंख में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी फिलहाल फरार है। घटना हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही वार्ड-6 की है। दोनों की शादी कब हुई, मृतका के भाई ने क्या कहा, दो महीने पहले साले से क्यों मारपीट हुई थी, क्या है आपराधिक इतिहास, पढ़ें रिपोर्ट…. शादी के एक साल बाद मारपीट मामले में एफआईआर हुई थी आरोपी सूरज और अंजुला कुमारी (26) की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। 2 बेटों के बाद तीसरी संतान के रूप में बेटी हुई। एक बेटा अयांश कुमार (4) है और दूसरा सूर्यांश (3)। पुलिस जांच में सामने आया है कि सूरज का पहले से आपराधिक इतिहास है। शादी के एक साल बाद उसने गांव में किसी से मारपीट की थी। मारपीट मामले में उसपर एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में उसे बेल मिल गया था। इसके अलावा सूरज के चाचा रवि सहनी पर भी आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। ये भी बेल पर है। दोस्तों के पैसे पर नशा करता था आरोपी सूरज की मां चंद्रकला देवी कहती हैं कि सूरज पहले से ऐसा नहीं था। वो पहले नशा भी नहीं किया करता था। नशे की लत तो उसे दोस्तों की वजह से लगी है। वो अभी कोई काम नहीं कर रहा था। 1 साल पहले उसने मुर्गी फार्म खोला था। नशे की वजह से वो मुर्गी फार्म पर ध्यान नहीं दे सका। नुकसान हो रहा था। 2 महीने में ही मुर्गी फार्म को बंद करना पड़ा। उसके बाद न काम किया और न किसी कारोबार में उसने दिमाग लगाया। नशे की लत बढ़ती गई। एक दिन मैंने उससे पूछा था कि शराब के लिए रुपए कहा से लाते हो, उसने कहा था मेरे 500 दोस्त हैं, वही मुझे खिलाते-पिलाते हैं। मैंने उसे काफी समझाया, लेकिन वो हमारी नहीं सुनता था। कल घर में कार्यक्रम हो रहा था, तभी कमरे से गोली की आवाज आई। 2 महीने पहले साली की शादी में साले से क्यों आरोपी ने की थी मारपीट, पढ़ें हंगामें की वजह… बैंड-बाजा देर से आने पर टेंट संचालक से सूरज ने विवाद किया था मृतका अंजुला के छोटे भाई जितेंद्र बताते (22) हैं कि हमलोगों का घर वैशाली जिले के नीरो रुकुंदपुर डभैत गांव में है। इसी साल 8 जून को छोटी बहन रंगीला कुमारी (18) की शादी थी। जिसमें सूरज भी पहुंचा था। बैंड-बाजा देर से पहुंचा था। इसी को लेकर जीजा का टेंट संचालक से विवाद हो गया था। बैंड-बाजा टेंट संचालक का ही था। जीजा ने बहुत हंगामा किया। टेंट संचालक टेंट खोलकर जाने लगा था, किसी तरह से उसे समझाया गया था। बहन की शादी थी, गेस्ट लोग आए हुए थे। उसने हमारी प्रतिष्ठा धूमिल कर दी थी। मारपीट के बाद शादी से चला गया था आरोपी मृतका की मां राजकुमारी बताती हैं कि शादी में हंगामा के कारण बेटे जितेंद्र ने सूरज को काफी सुनाया था। जिसके बाद सूरज जितेंद्र से ही उलझ गया था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई की नौबत आ गई। मारपीट के बाद आरोपी सूरज शादी से चला गया था। उस वक्त भी सूरज नशे में था।
जीजा बोल रहा था, बेटी की छठी में डांस होगा, गोलियां चलेंगी भाई जितेंद्र बताते हैं कि बहन को बेटी हुई थी। जीजा के बुलावे पर हमलोग पूरे परिवार के साथ उसके घर गए थे। भतीजी की छठी वाले दिन भी वो नशे में था। भतीजी की छठी में ऑर्केस्ट्रा बुलाया था उसने। सूरज कह रहा था कि आज बेटी की छठी में डांस होगा। चार पिस्टल है, बहुत गोलियां चलेंगी। इसी बात लेकर बहन अंजुला से उसकी बहस हुई और कमरे के अंदर से गोली की आवाज आई। हमलोग कमरे में गए तो बहन खून से लथपथ पड़ी थी। बहन को अस्पताल भी ले गए, पर जान नहीं बची। जीजा फरार हो गया। पुरानी घटना को जोड़कर पुलिस जांच कर रही पटोरी डीएसपी बीके मेधावी के अनुसार, पुलिस पुरानी घटना को भी पत्नी की हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। सूरज पर पहले भी एक मामला दर्ज है। उसके परिवार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके चाचा रवि सहनी कई मामलों में चार्जशीटेड रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सूरज के पास हथियार कहां से आया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *