पैक्स अध्यक्ष के बेटे को मारी 3 गोलियां:घर से किराना दुकान सामान लेने गए थे, बाइक सवार 5 अपराधी फायरिंग के बाद फरार

पैक्स अध्यक्ष के बेटे को मारी 3 गोलियां:घर से किराना दुकान सामान लेने गए थे, बाइक सवार 5 अपराधी फायरिंग के बाद फरार

समस्तीपुर में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी। पेट और सीने में 3 गोलियां लगी है। बेगूसराय के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह के बेटे आदित्य वत्स उर्फ नवनीत सिंह है। पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बेटा बुधवार शाम करीब सात बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर बांध पर स्थित किराना दुकान से घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और नवनीत पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक बाइक पर 2 और दूसरी बाइक पर 3 बदमाश सवार थे। बदमाशों ने छह राउंड से अधिक गोलियां चलाई। इसमें नवनीत को तीन गोलियां लगीं। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव की है। घटना के संबंध में बदमाश बाइक से बांध के रास्ते फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने नवनीत को तत्काल विभूतिपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय लेकर चले गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि महंथी गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली लगी है। रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। समस्तीपुर में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी। पेट और सीने में 3 गोलियां लगी है। बेगूसराय के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह के बेटे आदित्य वत्स उर्फ नवनीत सिंह है। पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बेटा बुधवार शाम करीब सात बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर बांध पर स्थित किराना दुकान से घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और नवनीत पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक बाइक पर 2 और दूसरी बाइक पर 3 बदमाश सवार थे। बदमाशों ने छह राउंड से अधिक गोलियां चलाई। इसमें नवनीत को तीन गोलियां लगीं। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव की है। घटना के संबंध में बदमाश बाइक से बांध के रास्ते फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने नवनीत को तत्काल विभूतिपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय लेकर चले गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि महंथी गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली लगी है। रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *