पंचबदन स्थान में 2 दिवसीय श्रावणी महोत्सव कल से:शेखपुरा में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, DM-SP ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

पंचबदन स्थान में 2 दिवसीय श्रावणी महोत्सव कल से:शेखपुरा में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, DM-SP ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

शेखपुरा में बरबीघा प्रखंड के कुसेढ़ी स्थित पंचबदन स्थान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का आयोजन 27 और 28 अगस्त को किया जाएगा। जिला प्रशासन ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। महोत्सव के लिए पंचबदन स्थान परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। DM और SP ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया मेले के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों के पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। महोत्सव में पर्यटन विभाग के मंत्री केदार गुप्ता, जिला प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, एमएलसी ललन प्रसाद सहित स्थानीय सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करना उद्देश्य महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्रावणी महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करना और उन्हें व्यापक पहचान दिलाना है। इसी दिशा में शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ स्थित महादेव मंदिर और कुसेढ़ी स्थित शिव मंदिर को विकसित करने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। शेखपुरा में बरबीघा प्रखंड के कुसेढ़ी स्थित पंचबदन स्थान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का आयोजन 27 और 28 अगस्त को किया जाएगा। जिला प्रशासन ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। महोत्सव के लिए पंचबदन स्थान परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। DM और SP ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया मेले के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों के पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। महोत्सव में पर्यटन विभाग के मंत्री केदार गुप्ता, जिला प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, एमएलसी ललन प्रसाद सहित स्थानीय सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करना उद्देश्य महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्रावणी महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करना और उन्हें व्यापक पहचान दिलाना है। इसी दिशा में शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ स्थित महादेव मंदिर और कुसेढ़ी स्थित शिव मंदिर को विकसित करने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *