इंदौर में सड़क पर घायल युवती को देख रुके DCP:रेलवे स्टेशन के पास एक्टिवा से गिरकर घायल हुई, भिजवाया अस्पताल

इंदौर में सड़क पर घायल युवती को देख रुके DCP:रेलवे स्टेशन के पास एक्टिवा से गिरकर घायल हुई, भिजवाया अस्पताल

इंदौर मे सड़क पर एक्टिवा से गिरकर घायल हुई युवती की मदद के लिए DCP जोन-1 नरेंद्र रावत ने अपना वाहन रुकवाया और तत्काल उसके पास पहुंचे। ,वह आफिस जा रहे थे। तब रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना पर उनकी नजर पड़ी थी। उन्होंने युवती का हालचाल जाना और चोट की जानकारी लेने के बाद उसके उपचार की व्यवस्था कराई। जानकारी के मुताबिक, युवती एक्टिवा से रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। गिरने से उसे चोट लग गई। हादसे के बाद वह सड़क किनारे घायल अवस्था में थी। उसी समय क्षेत्र भ्रमण पर निकले DCP नरेंद्र रावत की नजर उस पर पड़ी। वाहन रुकवाकर खुद पहुंचे युवती के पास DCP ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और युवती के पास पहुंचे। वह घबराई हुई थी। उसे नार्मल करने के लिए हाल चाल पूछते रहे। उन्होंने नजदीकी निजी अस्पताल में उसके उपचार की व्यवस्था कराई। उनका इस तरह का मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *