कपिलवस्तु में 6 ग्रामीण सड़कों को मंजूरी:सिद्धार्थनगर में 11.10 करोड़ रुपए होंगे खर्च, गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

कपिलवस्तु में 6 ग्रामीण सड़कों को मंजूरी:सिद्धार्थनगर में 11.10 करोड़ रुपए होंगे खर्च, गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत छह प्रमुख संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 11 करोड़ 10 लाख 55 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत परियोजनाओं में सिकरी बखरिया से लोधडीह संपर्क मार्ग, उसका-सोहास मार्ग के किमी 3 से भलुहा संपर्क मार्ग, मोहाना-लोटन मार्ग के किमी 2 से रोहूडिला होते हुए रघुनाथपुर तक संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के किमी 5 से रामभारी होते हुए नोनहवा संपर्क मार्ग, मोहनिया पूरब व पश्चिम संपर्क मार्ग और गोरखपुरिया डीह से अलीगढ़वा होते हुए सेमेनार संपर्क मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। गांवों को मुख्य मार्गों से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों की मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी। लंबे समय से आवागमन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में ये संपर्क मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बाजार-स्कूल और अस्पताल पहुंचना होगा आसान बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। विधायक बोले- विकास की पहली जरूरत बेहतर सड़कें कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की पहली आवश्यकता हैं। संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *