सुपौल में करंट से युवक की मौत:घर में पंखा ठीक करते समय गई जान, झटके से जमीन पर गिरा

सुपौल में करंट से युवक की मौत:घर में पंखा ठीक करते समय गई जान, झटके से जमीन पर गिरा

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्वी वार्ड नंबर-9 में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान होगेंद्र यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह घर में लगा पंखा खराब हो गया था। नीतीश कुमार पंखे को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट प्रवाहित हो गया और नीतीश को तेज बिजली का झटका लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। करंट से गई युवक की जान हादसे के बाद घर में मौजूद परिजन घबरा गए। आनन-फानन में नीतीश को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने उसकी मेडिकल जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि बिजली के करंट से झुलसे एक युवक को अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक, नीतीश पंखा ठीक करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुबह घर में पंखा ठीक करने के लिए निकला युवक कुछ ही देर में जिंदगी से जंग हार गया। हादसे के बाद गांव में भी सन्नाटा पसरा है। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्वी वार्ड नंबर-9 में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान होगेंद्र यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह घर में लगा पंखा खराब हो गया था। नीतीश कुमार पंखे को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट प्रवाहित हो गया और नीतीश को तेज बिजली का झटका लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। करंट से गई युवक की जान हादसे के बाद घर में मौजूद परिजन घबरा गए। आनन-फानन में नीतीश को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने उसकी मेडिकल जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि बिजली के करंट से झुलसे एक युवक को अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक, नीतीश पंखा ठीक करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुबह घर में पंखा ठीक करने के लिए निकला युवक कुछ ही देर में जिंदगी से जंग हार गया। हादसे के बाद गांव में भी सन्नाटा पसरा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *