आरा शहर के अनाइठ स्थित वर्मा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने से गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्टूडेंट्स ने कॉलेज से बाहर निकलकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में प्रत्येक सेमेस्टर परीक्षा मैनेजमेंट के नाम पर करीब 13 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग मदों में राशि की वसूली की जाती है। जब परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के नाम पर उनसे शुल्क लिया गया, तो इसके बावजूद थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट इतना खराब क्यों आया। पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन को जवाब देना होगा।
‘पैसे देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ’ छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से शुल्क लेने के बावजूद पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया जाता है। खराब रिजल्ट से कई विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में रिजल्ट में आई खामियों की जांच कराई जानी चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे छात्र रौशन कुमार और गीतांजलि ने मांग करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन खराब रिजल्ट के कारणों को स्पष्ट करे। साथ ही परीक्षा व्यवस्था, शुल्क वसूली और रिजल्ट से संबंधित पूरे मामले की जांच कर छात्रों को संतोषजनक जवाब दिया जाए। छात्रों का कहना था कि वे निर्धारित शुल्क का भुगतान कर रहे हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता मिलनी चाहिए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक सड़क पर डटे रहे। प्रदर्शन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरा शहर के अनाइठ स्थित वर्मा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने से गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्टूडेंट्स ने कॉलेज से बाहर निकलकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में प्रत्येक सेमेस्टर परीक्षा मैनेजमेंट के नाम पर करीब 13 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग मदों में राशि की वसूली की जाती है। जब परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के नाम पर उनसे शुल्क लिया गया, तो इसके बावजूद थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट इतना खराब क्यों आया। पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन को जवाब देना होगा।
‘पैसे देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ’ छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से शुल्क लेने के बावजूद पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया जाता है। खराब रिजल्ट से कई विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में रिजल्ट में आई खामियों की जांच कराई जानी चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे छात्र रौशन कुमार और गीतांजलि ने मांग करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन खराब रिजल्ट के कारणों को स्पष्ट करे। साथ ही परीक्षा व्यवस्था, शुल्क वसूली और रिजल्ट से संबंधित पूरे मामले की जांच कर छात्रों को संतोषजनक जवाब दिया जाए। छात्रों का कहना था कि वे निर्धारित शुल्क का भुगतान कर रहे हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता मिलनी चाहिए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक सड़क पर डटे रहे। प्रदर्शन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

