संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं:IAS आन्जनेय को यूपी में सेवा विस्तार नहीं; आजम पर कार्रवाई के लिए याद किए जाएंगे

संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं:IAS आन्जनेय को यूपी में सेवा विस्तार नहीं; आजम पर कार्रवाई के लिए याद किए जाएंगे

शासन ने रविवार देर रात अलीगढ़ की मंडल आयुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि आजम खां पर कड़ी कार्रवाई करने वाले चर्चित आईएएस आन्जनेय सिंह को सरकार यूपी में सेवा विस्तार देने नहीं जा रही है। इस तबादला आदेश के साथ यूपी से आईएएस आन्जनेय सिंह की विदाई करीब-करीब तय मानी जा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यूपी सरकार की ओर से उन्हें एक्सटेंशन की फाइल केंद्र को भेजी गई है और उन्हें यूपी में ही कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। यूपी सरकार ने रविवार देर रात 17 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें आन्जनेय सिंह के अवकाश पर जाने के बाद से रिक्त चल रही मुरादाबाद के मंडलायुक्त की कुर्सी पर 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह की तैनाती की गई है। इस पोस्टिंग के साथ ही उन चर्चाओं पर भी विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि आईएएस आन्जनेय सिंह दोबारा से इसी पद पर लौटेंगे। पहले देखिए देर रात जारी 17 आईएएस अफसरों की तबादला सूची

कमिश्नर के पद पर आन्जनेय ने बनाया रिकॉर्ड मुरादाबाद कमिश्नर के पद पर आन्जनेय सिंह ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 6 मार्च 2021 को आन्जनेय सिंह ने मुरादाबाद के कमिश्नर पद पर चार्ज लिया था। वह 14 अगस्त 2026 तक इस पद पर रहे। यूपी में कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने 14 फरवरी 2026 की शाम को अपना चार्ज डीएम मुरादाबाद डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को सौंप दिया था और छुट्टी पर चले गए थे। इस दौरान वे 5 साल 5 महीने और 8 दिन मुरादाबाद के कमिश्र रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *