नवादा में शनिवार को सड़क किनारे 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। घटना नरहट थाना क्षेत्र में चातर होल्ट के पास हुई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के करमा केंदुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे नंदू कुमार के रूप में हुई है। नंदू अपने गांव से ननिहाल हासापुर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका शव चातर होल्ट के पास मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि नंदू की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। मृतक के मामा विक्कू यादव ने बताया कि नंदू ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। नंदू अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिवार पर गहरा सदमा पहुंचा है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और वह चातर होल्ट तक कैसे पहुंचा। नवादा में शनिवार को सड़क किनारे 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। घटना नरहट थाना क्षेत्र में चातर होल्ट के पास हुई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के करमा केंदुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे नंदू कुमार के रूप में हुई है। नंदू अपने गांव से ननिहाल हासापुर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका शव चातर होल्ट के पास मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि नंदू की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। मृतक के मामा विक्कू यादव ने बताया कि नंदू ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। नंदू अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिवार पर गहरा सदमा पहुंचा है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और वह चातर होल्ट तक कैसे पहुंचा।

