भागलपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:मृतक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस, ट्रेन की चपेट में आकर मौत की आशंका

भागलपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:मृतक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस, ट्रेन की चपेट में आकर मौत की आशंका

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में दिननगर-पुरैनी के छोटकी नदी के पास शनिवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सुबह ग्रामीणों ने रेलवे पटरी के समीप शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल जगदीशपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर से एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- प्रथमदृष्टया चेन की चपेट में आने से मौत प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद आरिफ पहलवान ने बताया कि रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए थे और शव पटरी से करीब चार हाथ की दूरी पर पड़ा था। आरिफ पहलवान ने बताया जी ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद तत्काल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर शव की पहचान जगदीशपुर क्षेत्र के सवारी साह के रूप में किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस बोली- शव की शिनाख्त की कोशिश जारी जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास फोटो शेयर किया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में दिननगर-पुरैनी के छोटकी नदी के पास शनिवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सुबह ग्रामीणों ने रेलवे पटरी के समीप शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल जगदीशपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर से एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- प्रथमदृष्टया चेन की चपेट में आने से मौत प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद आरिफ पहलवान ने बताया कि रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए थे और शव पटरी से करीब चार हाथ की दूरी पर पड़ा था। आरिफ पहलवान ने बताया जी ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद तत्काल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर शव की पहचान जगदीशपुर क्षेत्र के सवारी साह के रूप में किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस बोली- शव की शिनाख्त की कोशिश जारी जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास फोटो शेयर किया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *