मुंगेर में क्लर्क का 500 रुपए लेते वीडियो वायरल:ADM ने कहा- जांच के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई

मुंगेर में क्लर्क का 500 रुपए लेते वीडियो वायरल:ADM ने कहा- जांच के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई

मुंगेर के धरहरा अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंचल कार्यालय में कार्यरत निम्नवर्गीय लिपिक (एलडीसी) कार्तिक यादव को एक व्यक्ति से कथित तौर पर 500 रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में लिपिक द्वारा काम के बदले और पैसे मांगने की बात भी सुनाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में पैसे देने वाला व्यक्ति लिपिक से कुछ राशि वापस करने का अनुरोध करता है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश इसके जवाब में लिपिक कथित तौर पर कहते हैं कि इतने पैसों में काम नहीं होगा और इसके लिए अतिरिक्त राशि देनी होगी। यह पूरा मामला जमीन के लगान निर्धारण से संबंधित राजस्व कार्य के निष्पादन से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद धरहरा अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश है। FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन और लगान निर्धारण जैसे राजस्व कार्यों के लिए लोगों को अक्सर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनका कहना है कि सरकारी शुल्क के अतिरिक्त राशि की मांग करना एक गंभीर मुद्दा है। स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के धरहरा अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंचल कार्यालय में कार्यरत निम्नवर्गीय लिपिक (एलडीसी) कार्तिक यादव को एक व्यक्ति से कथित तौर पर 500 रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में लिपिक द्वारा काम के बदले और पैसे मांगने की बात भी सुनाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में पैसे देने वाला व्यक्ति लिपिक से कुछ राशि वापस करने का अनुरोध करता है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश इसके जवाब में लिपिक कथित तौर पर कहते हैं कि इतने पैसों में काम नहीं होगा और इसके लिए अतिरिक्त राशि देनी होगी। यह पूरा मामला जमीन के लगान निर्धारण से संबंधित राजस्व कार्य के निष्पादन से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद धरहरा अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश है। FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन और लगान निर्धारण जैसे राजस्व कार्यों के लिए लोगों को अक्सर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनका कहना है कि सरकारी शुल्क के अतिरिक्त राशि की मांग करना एक गंभीर मुद्दा है। स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *