मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। एक पक्ष के घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के महेशुआ वार्ड-10 निवासी दौलत कुमार, सरिसन देवी, फनीलाल राय और नंदकिशोर राय शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मनीष राय, रुपेश राय समेत अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। सरपंच की मौजूदगी में जमीन पर खूंटा गाड़ रहे थे घायल दौलत कुमार ने बताया कि उनके पिता तीन भाई हैं और तीनों के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। शनिवार को सरपंच की मौजूदगी में वह अपने हिस्से की जमीन में खूंटा गाड़ रहे थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में शुरू हो गई मारपीट दौलत कुमार के अनुसार, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज कराने के बाद आवेदन देने को कहा है। भर्राही थाना पुलिस ने बताया कि थाना में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। एक पक्ष के घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के महेशुआ वार्ड-10 निवासी दौलत कुमार, सरिसन देवी, फनीलाल राय और नंदकिशोर राय शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मनीष राय, रुपेश राय समेत अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। सरपंच की मौजूदगी में जमीन पर खूंटा गाड़ रहे थे घायल दौलत कुमार ने बताया कि उनके पिता तीन भाई हैं और तीनों के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। शनिवार को सरपंच की मौजूदगी में वह अपने हिस्से की जमीन में खूंटा गाड़ रहे थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में शुरू हो गई मारपीट दौलत कुमार के अनुसार, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज कराने के बाद आवेदन देने को कहा है। भर्राही थाना पुलिस ने बताया कि थाना में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

