किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शनिवार को एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे वार्ड सदस्य मो. इजहार के भतीजे और भगिना थे। उनकी उम्र लगभग 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि शनिवार को दोनों बच्चे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयास के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक छा गया। परिजनों और रिश्तेदारों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे अक्सर अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने जाते थे, लेकिन इस बार गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हो गया। इस घटना से पूरे पंचायत क्षेत्र में दुख व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक बच्चों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और बच्चों को जलाशयों के खतरों के प्रति जागरूक करने की मांग की है। किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शनिवार को एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे वार्ड सदस्य मो. इजहार के भतीजे और भगिना थे। उनकी उम्र लगभग 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि शनिवार को दोनों बच्चे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयास के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक छा गया। परिजनों और रिश्तेदारों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे अक्सर अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने जाते थे, लेकिन इस बार गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हो गया। इस घटना से पूरे पंचायत क्षेत्र में दुख व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक बच्चों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और बच्चों को जलाशयों के खतरों के प्रति जागरूक करने की मांग की है।

