सिरसा की पार्लर संचालिका ने की लव-मैरिज, वीडियो वायरल:परिजनों से बताया खतरा, भाई ने दर्ज कराई थी मिसिंग रिपोर्ट, पुलिस बोलीं-सूचना मिली

सिरसा की पार्लर संचालिका ने की लव-मैरिज, वीडियो वायरल:परिजनों से बताया खतरा, भाई ने दर्ज कराई थी मिसिंग रिपोर्ट, पुलिस बोलीं-सूचना मिली

सिरसा जिले की एक पार्लर संचालिका ने लव मैरिज की है। दो दिन पहले मिसिंग हुई थी और अपने प्रेमी युवक के साथ सिरसा से सीधा दिल्ली पहुंची। वहां पर कोर्ट में लव मैरिज कर ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवती कह रही है कि वे रात को यहां आए थे और कोई दिक्कत नहीं हुई और शादी हो गई है। अब उनको अपने परिवार वालों से जान का खतरा है। पुलिस के अनुसार, उक्त युवती 23 वर्षीय जसवीर कौर ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली है। वह ऐलनाबाद में देवीलाल चौक के पास ब्यूटी पार्लर की शॉप करती है। वह ऐलनाबाद के ही युवक के साथ पिछले काफी समय से संपर्क में थी। दोनों की आपस में अक्सर फोन पर बात होती थी और बाद में रिलेशनशिप में आ गए। मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस का कहना है कि उनको सूचना मिल गई है और वीडियो भी देखा है। युवती ऐलनाबाद की रहने वाली थी, परंतु युवक के बारे में पता नहीं चला है। उसका पता करने को युवती के परिजन शुक्रवार सुबह भी थाने में आए थे। हालांकि, अभी युवक के बारे में पता नहीं चला है। पहले दोनों कपल सिरसा गए थे, वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 18 की रात को खाना खाया और सुबह घर पर नहीं मिली पुलिस के अनुसार, जसवीर कौर 18 अगस्त को अपने घर पर थी और शाम को खाना खाने के लिए सो गई। परिवार वाले भी सो गए। 19 अगस्त की अल सुबह वह परिजनों को बिना बताएं घर से अचानक चली गई। जब सुबह घरवालों ने उसे संभाला तो वह घर पर नहीं मिली। परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी व आसपास में पता किया, पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचे। परिजनों को शक नहीं था युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जसवीर कौर 19 तारीख की सुबह से ही मिसिंग है और उसका पता लगाया जाए। उसकी पार्लर की शॉप है। परिजनों को जानकारी ही नहीं थी कि वह किसी के साथ चली गई है। ऐसे में किसी पर शक नहीं जताया और न ही कोई आरोप लगाए। मुकदमा खारिज की प्रक्रिया होगी शुरू : थाना प्रभारी ऐलनाबाद पुलिस थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहन है कि 20 अगस्त को ही युवती के भाई के बयान पर मिसिंग की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उनको सूचना मिली है कि युवती ने शादी कर ली। अभी परिजनों को जानकारी दे दी जाएगी और मुकदमा भी खारिज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *