बापौली | श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से आयोजित छह दिवसीय धार्मिक तीर्थयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क सूर्य मंदिर, गया जी और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के दर्शन किए। समाज की सुख-शांति की कामना की। यात्रा संयोजक विनोद फौजी का श्रद्धालुओं ने फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। विनोद फौजी ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों का आधार है।

