समस्तीपुर- विकास योजनाओं में गड़बड़ी कर राशि निकालने का आरोप:श्रीपुर गाहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ने जांच की मांग की, बोले- 20 की जगह 6 सीसीटीवी कैमरे लगे

समस्तीपुर- विकास योजनाओं में गड़बड़ी कर राशि निकालने का आरोप:श्रीपुर गाहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ने जांच की मांग की, बोले- 20 की जगह 6 सीसीटीवी कैमरे लगे

समस्तीपुर के श्रीपुर गाहर पंचायत में विकास योजनाओं में गड़बड़ी कर सरकारी राशि की निकासी किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर पंचायत की राजनीति गरमा गई है। मामला डीडीसी तक पहुंच गया है। पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अखिलेश कुमार ने विभिन्न विकास योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि पंचायत के गुदारघाट चौक पर षष्ठम वित्त आयोग की राशि से करीब 11 लाख रुपये की लागत से चबूतरे का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही योजना की पूरी राशि की निकासी कर ली गई। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन अब तक सिर्फ छह कैमरे ही लगाए गए हैं। शेष कैमरों के नाम पर राशि की निकासी कर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पंचायत के स्कूलों में आरओ वाटर मशीन भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे बच्चों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा लाइब्रेरी निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मुखिया प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया निराधार पंचायत की मुखिया सुनीता सहनी के प्रतिनिधि उनके पुत्र चंद्रभूषण सहनी उर्फ मोनू कुमार ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि षष्ठम वित्त आयोग की 11.80 लाख रुपये की राशि से गुदारघाट में चबूतरे का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया गया है। किसी भी एजेंसी से इसकी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं और कार्य एजेंसी द्वारा शेष कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। स्कूलों में आरओ वाटर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसकी भी जांच कराई जा सकती है। लाइब्रेरी निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन के ऊपर लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए वेंडर से सामान मंगवाया गया था, लेकिन सामान मानक के अनुरूप नहीं था। इसलिए उसे वापस कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला भी किया, जिसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। समस्तीपुर के श्रीपुर गाहर पंचायत में विकास योजनाओं में गड़बड़ी कर सरकारी राशि की निकासी किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर पंचायत की राजनीति गरमा गई है। मामला डीडीसी तक पहुंच गया है। पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अखिलेश कुमार ने विभिन्न विकास योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि पंचायत के गुदारघाट चौक पर षष्ठम वित्त आयोग की राशि से करीब 11 लाख रुपये की लागत से चबूतरे का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही योजना की पूरी राशि की निकासी कर ली गई। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन अब तक सिर्फ छह कैमरे ही लगाए गए हैं। शेष कैमरों के नाम पर राशि की निकासी कर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पंचायत के स्कूलों में आरओ वाटर मशीन भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे बच्चों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा लाइब्रेरी निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मुखिया प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया निराधार पंचायत की मुखिया सुनीता सहनी के प्रतिनिधि उनके पुत्र चंद्रभूषण सहनी उर्फ मोनू कुमार ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि षष्ठम वित्त आयोग की 11.80 लाख रुपये की राशि से गुदारघाट में चबूतरे का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया गया है। किसी भी एजेंसी से इसकी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं और कार्य एजेंसी द्वारा शेष कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। स्कूलों में आरओ वाटर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसकी भी जांच कराई जा सकती है। लाइब्रेरी निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन के ऊपर लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए वेंडर से सामान मंगवाया गया था, लेकिन सामान मानक के अनुरूप नहीं था। इसलिए उसे वापस कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला भी किया, जिसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *