प्रसाद खाने से 6 साल की बच्ची की मौत:सीतामढ़ी में पड़ोसी के घर से आया था प्रसाद, 4 अन्य बीमार

प्रसाद खाने से 6 साल की बच्ची की मौत:सीतामढ़ी में पड़ोसी के घर से आया था प्रसाद, 4 अन्य बीमार

सीतामढ़ी के परोहा गांव में प्रसाद खाने के बाद एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पड़ोसी के घर से आए प्रसाद को खाने के बाद परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ गई। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में हुई। मृतका की पहचान दिलीप कुमार राउत की बेटी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। सावनी घरी का प्रसाद खाकर बिगड़ी तबीयत पड़ोसी रामजीवन तिवारी के घर से सावनी घरी का प्रसाद आया था। इस प्रसाद में पूरी, खीर और सब्जी शामिल थी। प्रसाद खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें आरती कुमारी (30), समुदी देवी (65), पिर्या कुमारी (8) और अन्य लोग शामिल थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तइलाज के दौरान छह वर्षीय साक्षी कुमारी की हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रसाद खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इस मामले में डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी के परोहा गांव में प्रसाद खाने के बाद एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पड़ोसी के घर से आए प्रसाद को खाने के बाद परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ गई। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में हुई। मृतका की पहचान दिलीप कुमार राउत की बेटी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। सावनी घरी का प्रसाद खाकर बिगड़ी तबीयत पड़ोसी रामजीवन तिवारी के घर से सावनी घरी का प्रसाद आया था। इस प्रसाद में पूरी, खीर और सब्जी शामिल थी। प्रसाद खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें आरती कुमारी (30), समुदी देवी (65), पिर्या कुमारी (8) और अन्य लोग शामिल थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तइलाज के दौरान छह वर्षीय साक्षी कुमारी की हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रसाद खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इस मामले में डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *