औरंगाबाद जिले के अंबा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क, आधुनिक राजनीति, मीडिया और सोशल मीडिया समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन मजबूती के लिए ट्रेनिंग जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाना है ताकि संगठन मजबूत हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम 5:00 तक चलेगा। इस दौरान परिचय सत्र, ‘कांग्रेस पार्टी : आदर्श, दर्शन, उद्देश्य, नीतियों व मार्ग भारत के लिए संघर्ष’ विषय पर सत्र होगा। इसके अलावा ‘भारत निर्माण की कहानी’ विषय पर चर्चा होगी। प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका एवं उनके दायित्व पर प्रशिक्षण और BPCC App का परिचय कराया जाएगा। आधुनिक राजनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर होगा मंथन पहले दिन शाम 5:00 से 6:00 बजे तक ‘आधुनिक राजनीति में वैचारिक अनुप्रयोग’ विषय पर सत्र होगा। इसके बाद 6:00 से 7:00 बजे तक समूह परिचर्चा एवं अनौपचारिक संवाद आयोजित किया जाएगा। शाम 7:00 से 9:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां होंगी। दिन का समापन रात 9:00 से 10:00 बजे तक रात्रि भोजन के साथ होगा। शिविर का दूसरा दिन यानी शनिवार की सुबह से ही गतिविधियों के साथ शुरू होगा। सुबह 6:00 से 6:30 बजे तक जागरण एवं चाय, 6:30 से 7:30 बजे तक प्रभात फेरी और 7:30 से 8:00 बजे तक श्रमदान होगा। इसके बाद 8:00 से 9:00 बजे तक स्नान एवं जलपान का कार्यक्रम निर्धारित है। 9:00 से 11:00 बजे तक प्रतिभागियों को अलग-अलग टीमों में विभाजित कर स्थानीय लोगों से संवाद और विभिन्न वार्डों का दौरा कराया जाएगा। 11:00 से 12:00 बजे तक स्थानीय दौरों के अनुभवों पर चर्चा होगी।
मीडिया, सोशल मीडिया और बिहार की राजनीति पर प्रशिक्षण के बाद होगा समापन दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक मीडिया प्रबंधन और संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12:45 से 1:30 बजे तक सोशल मीडिया प्रबंधन एवं संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। 1:30 से 2:15 बजे तक भोजन के बाद 2:15 से 2:45 बजे तक ‘बिहार का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस की भूमिका’ विषय पर सत्र होगा। इसके बाद दोपहर 2:45 से 3:15 बजे तक राजनीति में महिलाओं की सहभागिता, शक्ति अभियान और 3:15 से 4:15 बजे तक जन लामबंदी के अभिनव एवं आधुनिक तरीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4:15 से 4:30 बजे तक चाय के बाद 4:30 से 5:30 बजे तक समापन सत्र, प्रमाण-पत्र वितरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़ने और आधुनिक राजनीतिक माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जाएगा। औरंगाबाद जिले के अंबा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क, आधुनिक राजनीति, मीडिया और सोशल मीडिया समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन मजबूती के लिए ट्रेनिंग जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाना है ताकि संगठन मजबूत हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम 5:00 तक चलेगा। इस दौरान परिचय सत्र, ‘कांग्रेस पार्टी : आदर्श, दर्शन, उद्देश्य, नीतियों व मार्ग भारत के लिए संघर्ष’ विषय पर सत्र होगा। इसके अलावा ‘भारत निर्माण की कहानी’ विषय पर चर्चा होगी। प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका एवं उनके दायित्व पर प्रशिक्षण और BPCC App का परिचय कराया जाएगा। आधुनिक राजनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर होगा मंथन पहले दिन शाम 5:00 से 6:00 बजे तक ‘आधुनिक राजनीति में वैचारिक अनुप्रयोग’ विषय पर सत्र होगा। इसके बाद 6:00 से 7:00 बजे तक समूह परिचर्चा एवं अनौपचारिक संवाद आयोजित किया जाएगा। शाम 7:00 से 9:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां होंगी। दिन का समापन रात 9:00 से 10:00 बजे तक रात्रि भोजन के साथ होगा। शिविर का दूसरा दिन यानी शनिवार की सुबह से ही गतिविधियों के साथ शुरू होगा। सुबह 6:00 से 6:30 बजे तक जागरण एवं चाय, 6:30 से 7:30 बजे तक प्रभात फेरी और 7:30 से 8:00 बजे तक श्रमदान होगा। इसके बाद 8:00 से 9:00 बजे तक स्नान एवं जलपान का कार्यक्रम निर्धारित है। 9:00 से 11:00 बजे तक प्रतिभागियों को अलग-अलग टीमों में विभाजित कर स्थानीय लोगों से संवाद और विभिन्न वार्डों का दौरा कराया जाएगा। 11:00 से 12:00 बजे तक स्थानीय दौरों के अनुभवों पर चर्चा होगी।
मीडिया, सोशल मीडिया और बिहार की राजनीति पर प्रशिक्षण के बाद होगा समापन दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक मीडिया प्रबंधन और संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12:45 से 1:30 बजे तक सोशल मीडिया प्रबंधन एवं संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। 1:30 से 2:15 बजे तक भोजन के बाद 2:15 से 2:45 बजे तक ‘बिहार का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस की भूमिका’ विषय पर सत्र होगा। इसके बाद दोपहर 2:45 से 3:15 बजे तक राजनीति में महिलाओं की सहभागिता, शक्ति अभियान और 3:15 से 4:15 बजे तक जन लामबंदी के अभिनव एवं आधुनिक तरीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4:15 से 4:30 बजे तक चाय के बाद 4:30 से 5:30 बजे तक समापन सत्र, प्रमाण-पत्र वितरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़ने और आधुनिक राजनीतिक माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जाएगा।

