उमरिया के मानपुर में दिखा मगरमच्छ, VIDEO:सोन नदी में उफान से रिहायशी इलाके में पहुंचा; BTR टीम ने निगरानी शुरू की

उमरिया के मानपुर में दिखा मगरमच्छ, VIDEO:सोन नदी में उफान से रिहायशी इलाके में पहुंचा; BTR टीम ने निगरानी शुरू की

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मानपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 स्थिति सेमरा हार में गुरुवार रात बारिश रुकते ही रिहायशी इलाके के पास एक मगरमच्छ देखा गया। अचानक मगरमच्छ दिखने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और रहवासियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। बारिश के बाद उफान पर नदियां मानपुर नगर क्षेत्र बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों और सोन नदी से सटा हुआ है। जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे मगरमच्छ जलस्रोत से निकलकर सेमरा हार क्षेत्र की ओर आ गया। रात में टॉर्च से रखी नजर गुरुवार रात बारिश थमने पर बाहर निकले रहवासियों ने सबसे पहले मगरमच्छ को देखा। इसके बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने वन विभाग की टीम के साथ टॉर्च की रोशनी से मगरमच्छ की हलचल पर नजर बनाए रखी। वन विभाग का गश्ती दस्ता तैनात मानपुर परिक्षेत्र अधिकारी अंकित सोनी के अनुसार सूचना मिलते ही बीटीआर की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था। टीम लगातार मौके पर मुस्तैद है ताकि मगरमच्छ को आबादी वाले हिस्से में जाने से रोका जा सके और किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *