बेगूसराय में एक पिता पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लगा है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही बेटे की हत्या की है। महिला के मुताबिक, उसका पति एक जमीन बेचना चाहता था, जबकि बेटा जमीन बेचने के खिलाफ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि विवाद के बाद उसके पति ने कुछ साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर लाकर रस्सी के सहारे लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की मां का आरोप है कि ग्रामीणों ने उससे कहा कि जिसे मरना था, वह मर चुका है। अब उसके दो बेटे हैं, इसलिए बेटे का अंतिम बार चेहरा देखे और मामले को दबा दे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर मामला सामने आया तो उसके पति को जेल जाना पड़ेगा। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा वभनगामा गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ग्रामीण इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मृतक की मां ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पहले घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतक की पहचान 21 साल के मोहम्मद जीशान के रूप में की गई। जीशान कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और अपनी पत्नी के साथ-साथ घर का खर्च चलाता था। मृतक जीशान की मां जन्नती खातून ने बताया कि एक साल पहले मेरे बेटे की शादी हुई थी। फिलहाल, उसकी पत्नी अपने मायके नींगा गांव में रह रही है। बाप-बेटे में विवाद की वजह 2 लाख रुपए की 10 धूर जमीन है। मेरे पति अशफाक इस जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन मेरा बेटा इसका विरोध करता था। कुछ दिनों पहले मेरे पति ने जमीन का सौदा कर लिया था और खरीदार से करीब 50 हजार रुपए एडवांस ले लिए थे। ‘13 अगस्त को कोलकाता गया, जमीन बिक्री की बात सुन 17 को घर आया’ जन्नती खातून ने बताया कि रमजान के समय जीशान घर आया तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद 13 अगस्त को वो कोलकाता चला गया। कोलकाता में पता चला कि जमीन बेचने के लिए 50 हजार एडवांस ले लिया है तो वो 17 अगस्त यानी सोमवार की दोपहर गांव लौटकर आ गया। 17 अगस्त की शाम जीशान ने गांव में एक-दो जगहों पर पिता द्वारा जमीन के सौदे की जानकारी जुटाई। सोमवार की रात जीशान अपने पिता से इसको लेकर बात करने वाला था। लेकिन इससे पहले ही मेरे पति ने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच दी। अशफाक ने अपने एक मित्र और अन्य सहयोगियों की मदद से जीशान को घर से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में बुलाया और तीनों ने मिलकर जीशान की हत्या कर दी। ‘हत्या के बाद जीशान की लाश को लेकर तीनों घर आए, पंखे से लटकाया’ मृतक की मां ने बताया कि देर रात पूरा गांव सो गया था, तब मेरे पति अपने साथियों के साथ शव को उठाकर घर लेकर आया और फंदे से लटका दिया। मेरा बेटा कोलकाता से आया तो काफी खुश था। उसने मुझसे पूछा-मम्मी क्या बनाया है। मैंने उसके लिए खीर और सब्जी बनाई थी। उसने बड़े प्यार से खाना खाया और सोने चला गया। सोने के बाद उसके पास किसी का फोन आया। बात करने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया और बगीचे में ले गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले गांव में एक पंचायत बैठी। पंचों और प्रबुद्ध लोगों के बीच समझौता कराया गया। पंचों ने कहा कि जो मरने वाला था वो तो चला गया। अब मामले को तूल देने से किसी का फायदा नहीं होगा। केस-मुकदमे से बचा जाए। समझौता हुआ की जीशान के हिस्से की जमीन उसकी विधवा पत्नी के नाम कर दिया जाए। पुलिस के समक्ष इस घटना को आत्महत्या बताया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजन को सौंपा घटना की सूचना मिलने के बाद वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घर में फंदे से लटकी मो. जीशान की बॉडी को बरामद किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की शिकात के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय में एक पिता पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लगा है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही बेटे की हत्या की है। महिला के मुताबिक, उसका पति एक जमीन बेचना चाहता था, जबकि बेटा जमीन बेचने के खिलाफ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि विवाद के बाद उसके पति ने कुछ साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर लाकर रस्सी के सहारे लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की मां का आरोप है कि ग्रामीणों ने उससे कहा कि जिसे मरना था, वह मर चुका है। अब उसके दो बेटे हैं, इसलिए बेटे का अंतिम बार चेहरा देखे और मामले को दबा दे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर मामला सामने आया तो उसके पति को जेल जाना पड़ेगा। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा वभनगामा गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ग्रामीण इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मृतक की मां ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पहले घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतक की पहचान 21 साल के मोहम्मद जीशान के रूप में की गई। जीशान कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और अपनी पत्नी के साथ-साथ घर का खर्च चलाता था। मृतक जीशान की मां जन्नती खातून ने बताया कि एक साल पहले मेरे बेटे की शादी हुई थी। फिलहाल, उसकी पत्नी अपने मायके नींगा गांव में रह रही है। बाप-बेटे में विवाद की वजह 2 लाख रुपए की 10 धूर जमीन है। मेरे पति अशफाक इस जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन मेरा बेटा इसका विरोध करता था। कुछ दिनों पहले मेरे पति ने जमीन का सौदा कर लिया था और खरीदार से करीब 50 हजार रुपए एडवांस ले लिए थे। ‘13 अगस्त को कोलकाता गया, जमीन बिक्री की बात सुन 17 को घर आया’ जन्नती खातून ने बताया कि रमजान के समय जीशान घर आया तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद 13 अगस्त को वो कोलकाता चला गया। कोलकाता में पता चला कि जमीन बेचने के लिए 50 हजार एडवांस ले लिया है तो वो 17 अगस्त यानी सोमवार की दोपहर गांव लौटकर आ गया। 17 अगस्त की शाम जीशान ने गांव में एक-दो जगहों पर पिता द्वारा जमीन के सौदे की जानकारी जुटाई। सोमवार की रात जीशान अपने पिता से इसको लेकर बात करने वाला था। लेकिन इससे पहले ही मेरे पति ने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच दी। अशफाक ने अपने एक मित्र और अन्य सहयोगियों की मदद से जीशान को घर से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में बुलाया और तीनों ने मिलकर जीशान की हत्या कर दी। ‘हत्या के बाद जीशान की लाश को लेकर तीनों घर आए, पंखे से लटकाया’ मृतक की मां ने बताया कि देर रात पूरा गांव सो गया था, तब मेरे पति अपने साथियों के साथ शव को उठाकर घर लेकर आया और फंदे से लटका दिया। मेरा बेटा कोलकाता से आया तो काफी खुश था। उसने मुझसे पूछा-मम्मी क्या बनाया है। मैंने उसके लिए खीर और सब्जी बनाई थी। उसने बड़े प्यार से खाना खाया और सोने चला गया। सोने के बाद उसके पास किसी का फोन आया। बात करने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया और बगीचे में ले गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले गांव में एक पंचायत बैठी। पंचों और प्रबुद्ध लोगों के बीच समझौता कराया गया। पंचों ने कहा कि जो मरने वाला था वो तो चला गया। अब मामले को तूल देने से किसी का फायदा नहीं होगा। केस-मुकदमे से बचा जाए। समझौता हुआ की जीशान के हिस्से की जमीन उसकी विधवा पत्नी के नाम कर दिया जाए। पुलिस के समक्ष इस घटना को आत्महत्या बताया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजन को सौंपा घटना की सूचना मिलने के बाद वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घर में फंदे से लटकी मो. जीशान की बॉडी को बरामद किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की शिकात के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

