प्रियंका चोपड़ा के बाल्ड लुक पर फैंस के अजीबोगरीब रिएक्शन, निक जोनास तक का जिक्र कर बैठे यूजर्स, हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा के बाल्ड लुक पर फैंस के अजीबोगरीब रिएक्शन, निक जोनास तक का जिक्र कर बैठे यूजर्स, हुआ वायरल

Priyanka Chopra Viral Look: प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग लुक अपनाने से पीछे नहीं हटती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) के लिए किए गए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई है। फिल्म के किरदार के लिए प्रियंका का बाल्ड लुक चर्चा में है। इस लुक को देखकर जहां कई यूजर्स ने उनकी मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया।

‘द ब्लफ’ के लिए प्रियंका का हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन

शेयर की गई बिहाइंड-द-सीन्स झलक में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बालों पर काम किया जा रहा है। तस्वीर में हेयर और मेकअप टीम उनके लुक को तैयार करती नजर आ रही है। उनके चेहरे और सिर पर चोट जैसे इफेक्ट वाला मेकअप भी दिखाई दे रहा है, जो फिल्म में उनके किरदार के रफ और इंटेंस लुक की झलक देता है।

प्रियंका ने ‘द ब्लफ’ के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए इस खास लुक को अपनाया है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।

प्रियंका के लुक पर आए ऐसे कमेंट

प्रियंका के इस अवतार पर एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “अजेय और समर्पित महिला।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “हम एक फैन थे! हम अब मूर्ख नहीं हैं।”

सबसे ज्यादा ध्यान एक ऐसे कमेंट ने खींचा, जिसमें यूजर ने प्रियंका के पति निक जोनास का जिक्र कर दिया। यूजर ने लिखा, “इस लुक को देखकर निक आपसे प्यार कर पाएगा, बहुत दुखद।” प्रियंका के लुक पर आए इन कमेंट्स से साफ है कि फैंस उनके इस अलग अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, प्रियंका का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनकी फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) के लिए चर्चा में है और फैंस की नजर उनके इस नए किरदार पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *