पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा:SDPO बोले- जमीन दिखाकर 69 लोगों की फर्जी रजिस्ट्री कराई, FIR दर्ज

पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा:SDPO बोले- जमीन दिखाकर 69 लोगों की फर्जी रजिस्ट्री कराई, FIR दर्ज

आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिकों से जमीन देने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व सैनिक राघवेंद्र कुमार ने अमहरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 54/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, ‘सैनिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन इंडिया लिमिटेड’ नामक संस्था ने लगभग 69 पूर्व सैनिकों को जमीन देने का वादा किया था। संस्था के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश राणा और कैप्टन अर्जुन कुमार सिंह को इस धोखाधड़ी में भागीदार बताया गया है। आरोप है कि पूर्व सैनिकों को जमीन दिखाकर कथित तौर पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। इस पूरे मामले में करोड़ों रुपए की जमीन और राशि के फर्जीवाड़े का आरोप है। दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार रात इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांड संख्या 54/2026 में पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान किया जा रहा है। एसडीपीओ झा ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में पूर्व सैनिकों के साथ ऐसी धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सके। आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिकों से जमीन देने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व सैनिक राघवेंद्र कुमार ने अमहरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 54/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, ‘सैनिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन इंडिया लिमिटेड’ नामक संस्था ने लगभग 69 पूर्व सैनिकों को जमीन देने का वादा किया था। संस्था के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश राणा और कैप्टन अर्जुन कुमार सिंह को इस धोखाधड़ी में भागीदार बताया गया है। आरोप है कि पूर्व सैनिकों को जमीन दिखाकर कथित तौर पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। इस पूरे मामले में करोड़ों रुपए की जमीन और राशि के फर्जीवाड़े का आरोप है। दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार रात इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांड संख्या 54/2026 में पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान किया जा रहा है। एसडीपीओ झा ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में पूर्व सैनिकों के साथ ऐसी धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *