सुल्तानपुर में निकला जुलूस-ए-पचासा:रात भर गूंजी या हुसैन की सदा; मौलाना अर्शी मौलाई ने कहा- कर्बला का संदेश अन्याय के खिलाफ डटे रहना

सुल्तानपुर में निकला जुलूस-ए-पचासा:रात भर गूंजी या हुसैन की सदा; मौलाना अर्शी मौलाई ने कहा- कर्बला का संदेश अन्याय के खिलाफ डटे रहना

सुल्तानपुर शहर में रविवार को अंजुमन तहफ़्फुज़-ए-अज़ा द्वारा पारंपरिक ‘जुलूस-ए-पचासा’ निकाला गया। यह जुलूस कर्बला के मजलूम हजरत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) और उनके वफादार साथियों की शहादत के 50वें दिन की याद में आयोजित किया जाता है। जुलूस से पूर्व खैराबाद स्थित इमामबाड़ा बेगम हुसैन अकबर में एक मजलिस का आयोजन किया गया। इसे मौलाना सैयद मुराद रजा रिजवी पटना ने संबोधित किया। इस दौरान शाम (दमिश्क) से हजरत ज़ैनब के रौजे से मस अलम की ज़ियारत कराई गई, जिसकी तकरीर ज़ीशान आज़मी ने की। जुलूस का संचालन मौलाना अर्शी मौलाई अकबरपूरी ने किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में अजादारों ने शामिल होकर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौलाना अर्शी मौलाई ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि इमाम हुसैन का पैगाम हमें जुल्म और अन्याय के आगे कभी न झुकने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि कर्बला का संदेश सिखाता है कि इंसान को जुल्म से डरने के बजाय उसका मुकाबला करना चाहिए और हक तथा सच्चाई के लिए हमेशा डटकर खड़ा रहना चाहिए।
जुलूस में अंजुमन गुनचए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर, अंजुमन अब्बासिया सुरौली, अंजुमन अकबरिया भाईं, अंजुमन ज़ीनतुल अजा अलीगढ़, अंजुमन पंजतनी तुराबखानी, अंजुमन गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, अंजुमन जाफरिया रजिस्टर्ड जलालपुर और अंजुमन सीरते हुसैन जगदीशपुर अमेठी सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर इमाम हुसैन को याद किया। रात 12 बजे तक शहर में ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस के आरंभ में शफाअत हुसैन और उनके सहयोगियों ने सोजखानी की, जबकि अमन सुल्तानपुरी, शेर अली और ज़मीर सैदपुरी ने पेशखानी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर कोतवाली की टीम जुलूस में मौजूद रही। इस अवसर पर जियाउल हसनैन गुड्डू, अहमद हैदर सैफ, आलम रिजवी, आसिम सज्जाद, नाहिद अकबर, शबीहुल हसनैन, महताब हुसैन और डॉ. हादी रजा, साबिर अली, फजीलत इमाम, जावेद कैसर, अल्ताफ अकबर, फिरोज अकबर, यासिर, मोनू सहित आदि व्यक्ति उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *