भदोही में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा:डीएम सिंह गहरवार कर रहे आयोजन, हजारों युवा होंगे शामिल

भदोही में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा:डीएम सिंह गहरवार कर रहे आयोजन, हजारों युवा होंगे शामिल

भदोही नगर के नेशनल कॉलेज में युवा नेता डीएम सिंह गहरवार ने 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारी के लिए एक स्वयंसेवी समिति (वालेंटियर कमेटी) की बैठक की। इस बैठक में भदोही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा नेताओं ने भाग लिया। यात्रा के आयोजक डीएम सिंह गहरवार ने युवाओं से बड़ी संख्या में अनुशासित तरीके से शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा भदोही नगर के फूलन देवी चौक से सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह स्टेशन रोड, लिप्पन चौराहा, कटरा बाजार चौक, एकमा होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक पर समाप्त होगी। बैठक में यात्रा का रूट तय किया गया। चौरी निवासी मनोज दुबे को स्वयंसेवी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें चालीस सदस्य होंगे। यह समिति यात्रा के सफल संचालन का नेतृत्व करेगी। श्री गहरवार ने बताया कि यात्रा में पैदल चलने वाले, मोटरसाइकिल सवार और कार सवार लोग शामिल होंगे, जिनमें अधिकतर पैदल यात्री होंगे। श्री गहरवार ने यह भी बताया कि इस यात्रा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित सभी दलों के लोग शामिल होंगे। स्वयंसेवी समिति के अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि यात्रा में अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा और यह शासन की मंशा के अनुरूप होगी। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा में हजारों युवा शामिल होंगे। इस अवसर पर संयोजक सर्वेश राय, चंद्रशेखर यादव, अरविंद सरोज, आशीष सोनकर, रणजीत मौर्य, अस्मित पुरी, प्रभाकर सिंह, गणेश तिवारी, अनुज मिश्र, अशोक मिश्र, सुशील पाठक, किशन सिंह, मुलायम यादव, विजय राज, अजीत पासी, आशीष यादव, अजीत दुबे, निहाल, धर्मेंद्र सिंह, आकाश सरोज और सोनू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *