3.15 करोड़ डकैती में गिरफ्तारी नहीं, CM आवास पहुंचा परिवार:कल निकालेंगे रोष मार्च; बोले- घर में सुरक्षित नहीं, बदमाश फिर आने की धमकी देकर गए

3.15 करोड़ डकैती में गिरफ्तारी नहीं, CM आवास पहुंचा परिवार:कल निकालेंगे रोष मार्च; बोले- घर में सुरक्षित नहीं, बदमाश फिर आने की धमकी देकर गए

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर 3.15 करोड़ रुपए की डकैती के मामले में तीसरे दिन भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज वालिया का परिवार रविवार को CM आवास सेक्टर-3 पहुंचा। परिवार ने यहां राज्यमंत्री सुभाष सुधा और मुख्यमंत्री कार्यालय के इंचार्ज कैलाश सैनी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई। साथ ही परिवार पुलिस की कार्रवाई पर काफी नाराज दिखा और कई सवाल भी उठाए। परिवार ने जिक्र किया कि 20 मार्च को इसी घर में करीब 50 लाख रुपए की चोरी हुई थी। उस मामले में भी करीब पांच महीने बाद तक आरोपी नहीं पकड़े गए। अब उन्हीं बदमाशों ने डकैती कर दी। कल मामले को लेकर रोष मार्च निकाला जाएगा। क्या तीसरी बार लूट तक सीमित रहेगा मामला ? परिवार ने कहा कि अगर अब भी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो तीसरी बार बदमाश फिर घर में घुसेंगे। वे कहकर भी गए और इस बार मामला सिर्फ लूट तक सीमित नहीं रहेगा। परिवार ने साफ कहा कि अब उनको अपनी हत्या का डर सताने लगा है। इसलिए उनकी ठोस कार्रवाई की मांग है। हम घर में सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे कहा कि वे अपने ही घर में घटना के बाद से खुद को सेफ महसूस नहीं कर रहे। अगर हम यहां सुरक्षित नहीं हैं तो फिर यहां रहने का क्या मतलब है। कल तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उनको यहां से जाना पड़ेगा। वे चंडीगढ़ जाकर सीएम नायब सैनी से मुलाकात भी करेंगे। चोरी के बाद उन्हीं चोरों ने डाली डकैती एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के मुताबिक, जब एक बदमाश उन्हें पिस्टल दिखाकर तिजोरी और डिजिटल लॉकर तक ले जा रहा था, तब उसने खुद पिछली चोरी का जिक्र किया। बदमाश ने 20 मार्च को इसी घर से चोरी किए गए करीब 50 लाख रुपए मां के इलाज में खर्च करने की बात कही थी। 6 अगस्त की रात हुई डकैती एडवोकेट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। करीब 10 बजे घर लौटे तो उनकी पत्नी सुषमा वालिया के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह पर टेप लगी थी। पत्नी की हालत देखकर उन्होंने पास खड़े एक बदमाश को धक्का दिया। पिस्टल के दम पर नकाबपोश कर गए लूट इसके बाद घर के अंदर छिपे दो अन्य बदमाश भी बाहर आ गए। उनके साथ हाथापाई हुई। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। एक बदमाश उन्हें पिस्टल के दम पर तिजोरी और डिजिटल लॉकर तक ले गया। बदमाश घर से करीब 17 से 20 लाख रुपए कैश, करीब डेढ़ से दो किलो सोने और करीब चार किलो चांदी के जेवर ले गए। राज्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन घटना लेकर राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने परिवार की पूरी बात सुनी। साथ ही उनको शांत किया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि डकैतों की पहचान हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *