नकली-कंगन गिरवी रखकर लोन लेने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश:7 गिरफ्तार, दो कार और नकली कंगन जब्त; टोंक, दिल्ली समेत आधा दर्जन जगहों को भी बनाया निशाना

नकली-कंगन गिरवी रखकर लोन लेने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश:7 गिरफ्तार, दो कार और नकली कंगन जब्त; टोंक, दिल्ली समेत आधा दर्जन जगहों को भी बनाया निशाना

टोंक के कोतवाली थाना पुलिस ने गोल्ड लोन बैंकों और कंपनियों में नकली सोने के कंगन गिरवी रखकर लाखों रुपयों का लोन लेकर हड़पने वाली अंअंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भरतपुर के रहने वाले गैंग के मास्टर माइंट समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक टोंक जिले के रहने वाला है। इनके अलावा यूपी के भी युवक शामिल है। इनके पास से आठ नकली सोने के कंगन और दो कारे भी जब्त की है। इन आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में टोंक, दिल्ली अन्य जगह आधा दर्जन इस तरह की वारदात करना कबूला है। सोने के कंग पर चाहिए था लोन टोंक कोतवाली के थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया- 8 अगस्त को बड़ा कुआं के पास स्थित केप्री गलोबल केपिटल लिमिटेड टोंक के बैंक मैनेजर मेहंदवास थाना क्षेत्र के लांबा निवासी अमन विजयवर्गीय पुत्र भंवरलाल विजय ने शनिवार को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 6 अगस्त को को हमारी ब्रॉन्च में अकिंत शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी लाम्बा चमनपुरा थाना मेंहन्दवास आया था। अंकित शर्मा को लोन की आवश्यकता थी। उसके पास सोने के चार कंगन थे। जिसके ऊपर लोन लेना चाहिए ​था। अकिंत शर्मा 8-9 महिने पहले भी हमारी ब्रान्च से 40 हजार रुपए का गोल्ड लोन ले चुका है। वह लोन अभी चल रहा है। 4 लाख 39000 रुपए का लोन स्वीकृत कर दिया इसी वजह से हमे अकिंत शर्मा पर पूरा विश्वास था। कम्पनी के नियमानुसार हमारे द्वारा सोने के कंगन को नियमानुसार (टच स्टोन विधि के अनुसार) चेक किया तो वह कंगन सोने की होना पाया गया। गहराई से चेक करने के लिए उन कंगन पर हमने कंगन पर कट लगा कर चेक किया तो वह सही होना पाई गई। फिर अकिंत शर्मा बोला कि ऐसा कट लगाने से तो मेरे कंगन खराब हो जाएगी और कहने लगा कि आपने एक कंगन पर कट लगा लिया जो सही निकली है। यह सभी कंगन एक जैसे है। जिस पर मेरे द्वारा अकिंत शर्मा पर पूरा भरोसा कर लिया। चारों कंगन पर 4 लाख 39000 रुपए स्वीकृत कर दिया। बाद में उसके लोन अकाउंट नंबर 43591193860 पर पूरी लोन राशि ट्रांसफर कर दी । दोबारा लोन लेने पहुंचा तो बैंक मैनेजर को शक हुआ 8 अगस्त को सुबह बैंक खुलते के कुछ देर बाद अकिंत शर्मा ब्रॉन्च में आया और कहने लगा कि मुझे आज गोल्ड लोन और चाहिए। मेरे मित्र अजहरुद्दीन निवासी भरतपुर, भंवरसिह निवासी जयपुर, दीपक शर्मा निवासी सांगानेर जयपुर, सिकन्दर कुमावत निवासी उनियारा टोक, शहजाद निवासी गाजीयाबाद यूपी, भंवरलाल खारोल निवासी जयपुर के पास 4-5 चुडिया सोने की है, उन पर लोन लेना चाहता हूं। अंकित शर्मा की इस बात पर मुझे शंका हुई कि यह दो दिन पहले भी 4 सोने के कंगन पर लोन लेकर गया है, अब इतने लोगों के नाम बता कर वापस गोल्ड लोन लेना चाह रहा है। जिस पर मैंने चुपचाप पुलिस थाना कोतवाली पर फोन कर जानकारी दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर अकिंत घबरा गया और मुझे कहने लगा की आप पुलिस को कोई बात मत बताना। मैं ही आपको पूरी बात बता दूंगा ओर मैं अपने कंगन वापस लेकर आपका बैंक लोन मेरे इन दोस्तो के साथ मिलकर चुकता कर दूंगा। बैंक मैनेजर को फिर शक हुआ तो अंकित शर्मा द्वारा उन कंगन पर जिन पर वह लोन लेकर गया था, उन बाकी बची हुई तीन चूड़ियों पर भी नियमानुसार कट लगा कर गहराई से देखा तो वह नकली पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोचा अकिंत शर्मा ने अपने इन सभी दोस्तों के साथ मिलकर बैंक के साथ धोखाध़डी की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंकित शर्मा को मौके से दबोच लिया। उसके साथियों को भी टोंक शहर से 8 अगस्त को ही दबोच लिया। उनके पास से दो कार, आठ सोने जैसी धातु के बने आठ कंगन जब्त किए है। बाद में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने पूछताछ बताया कि दिल्ली में भी इसी तरह ठगी कर चुके है। टोंक इस बैंक से पहले एक अन्य बैंक से भी करीब चार लाख रुपए के लोन ले चुका है। अब और बैंको से लोन लेने की फिराक में था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *