बेगूसराय में खुलेआम हवाई फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। मामले में संज्ञान लेते हुए नगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी गछिया पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल और दो गोली भी बरामद किए हैं। घटना पावर हाउस रोड (गाछी टोला) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाछी पासवान उर्फ गछिया बीच सड़क पर बेखौफ होकर खड़ा है। आसपास ई-रिक्शा, आम राहगीर और स्थानीय लोग मौजूद हैं। इसी बीच वह दोनों हाथों में पिस्टल थामकर आसमान की तरफ तानता है और एक के बाद एक पांच राउंड हवाई फायरिंग करता है। फायरिंग के दौरान उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। इस दौरान दो युवक उसका मनोबल बढ़ाते हुए और इस आपराधिक कृत्य में उसकी हौसला अफजाई करते नजर आ रहे थे। जबकि कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं। सरेराह हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है इस संबंध में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पावर हाउस चौक के पास सरेआम फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही नगर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गछिया पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और दो गोली बरामद किए गए हैं। फुटेज में दिख रहे दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार गछिया पासवान का पहले से भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। बेगूसराय में खुलेआम हवाई फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। मामले में संज्ञान लेते हुए नगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी गछिया पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल और दो गोली भी बरामद किए हैं। घटना पावर हाउस रोड (गाछी टोला) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाछी पासवान उर्फ गछिया बीच सड़क पर बेखौफ होकर खड़ा है। आसपास ई-रिक्शा, आम राहगीर और स्थानीय लोग मौजूद हैं। इसी बीच वह दोनों हाथों में पिस्टल थामकर आसमान की तरफ तानता है और एक के बाद एक पांच राउंड हवाई फायरिंग करता है। फायरिंग के दौरान उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। इस दौरान दो युवक उसका मनोबल बढ़ाते हुए और इस आपराधिक कृत्य में उसकी हौसला अफजाई करते नजर आ रहे थे। जबकि कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं। सरेराह हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है इस संबंध में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पावर हाउस चौक के पास सरेआम फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही नगर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गछिया पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और दो गोली बरामद किए गए हैं। फुटेज में दिख रहे दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार गछिया पासवान का पहले से भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

