Elder Brother Shot Younger Brother: मां के ब्रह्मभोज में खर्च को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से सीने में मारी गोली, मौत

Elder Brother Shot Younger Brother: मां के ब्रह्मभोज में खर्च को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से सीने में मारी गोली, मौत

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में खून के रिश्ता ने ही खून बहा दिया, यहां मां की मौत के बाद ब्रह्मभोज कराने कोई लेकर दो भाइयों में हुए विवाद में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बड़की रेवतहिया गांव में मां के ब्रह्मभोज को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा है।

मां के ब्रह्मभोज में खर्च को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बड़की रेवतहिया गांव निवासी शुभम शर्मा की मां की हाल ही में मौत हो गई थी, मंगलवार को उनका ब्रह्मभोज होना था। इसी कार्यक्रम को लेकर चार भाइयों में विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक, शुभम और उसका एक भाई ब्रह्मभोज एक साथ करने के पक्ष में थे, जबकि बड़े भाई दुर्गविजय शर्मा और एक अन्य भाई अलग-अलग कार्यक्रम कराने की बात कह रहे थे। मृतक शुभम शर्मा की फरवरी 2027 में शादी होनी थी। घटना से नाराज मझले भाई ने फावड़े से आरोपी की स्कूटी भी तोड़ डाली।

बड़े भाई ने छोटे के सीने में मारी गोली

मंगलवार की दोपहर को भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर दुर्गविजय शर्मा ने तमंचा निकालकर शुभम पर गोली चला दी। सीने में गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना से परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पिपराइच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *