उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने के शुक्रवार को निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान, पशुहानि और मकान गिरने से प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा देने को कहा और बेघर हुए परिवारों को राहत एवं शरणालय केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और खराब हुई फसल का आकलन कर उन्हें जल्द क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से संवाद करने और उन्हें तत्काल हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *