उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बलिया जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले को दोना और पॉपकॉर्न बनाने वाली 8 मशीनें निःशुल्क वितरित करने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक ग्रामीण लाभार्थी 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के वे इच्छुक लाभार्थी उठा सकते हैं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगी। लाभार्थियों का चयन विभाग द्वारा निर्धारित स्कोर कार्ड के आधार पर एक चयन समिति द्वारा किया जाएगा। पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के लिए भुर्जी समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट www.upkvib.in की ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद, हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयमान, बलिया में 23 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा करनी होगी।


