रात में रेलवे और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा:परीक्षा केंद्र के लिए कोड स्कैन करते दिखे, बोले- पेपर लीक से लगता है डर

रात में रेलवे और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा:परीक्षा केंद्र के लिए कोड स्कैन करते दिखे, बोले- पेपर लीक से लगता है डर

यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सोमवार सुबह पहला दिन है, ऐसे में रात में ही अभ्यर्थियों का रेलवे और बस स्टैंड पर जमावड़ा लग गया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां दिखाई दिए। कोई सफर से हुई थकान उतारकर परीक्षा की तैयारी में जुटा था तो कोई मोबाइल में व्यस्त था। काफी अभ्यर्थी तो ऐसे थे जो यहां लगाए गए बारकोड स्कैन करते दिखे ताकि केंद्र तक आराम से पहुंच सके। मेरठ में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 48 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 37 केंद्र शहरी क्षेत्र में और 11 देहात में बने हैं। दो पालियों में यह परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी देर रात ही मेरठ पहुंचने शुरू हो गए। आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा जैसे शहरों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने आए हैं जिन्होंने बस और रेलवे स्टेशन को रात काटने का ठिकाना बनाया। अभ्यर्थियों के लिए स्टेशन पर लगे बारकोड
पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों के लिए ऐसे इंतजाम किए गए हैं ताकि वह आसानी से अपने केंद्र तक पहुंच सकें। यहां केंद्र से जुड़े बारकोड लगाए गए हैं। सिटी स्टेशन पर काफी अभ्यर्थी इन बारकोड को स्कैन करते दिखे। जैसे ही उन्होंने बारकोड को स्कैन किया, उनके सेंटर का नाम और मैप खुलकर सामने आ गया। अभ्यर्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचे
लगभग 22 हजार अभ्यर्थी एक पाली की परीक्षा में शामिल होगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी यहां मौजूद रहे। माता-पिता सफर से हुई थकान मिटाते दिखे तो उनके परीक्षा देने आए बच्चे तैयारी में जुटे थे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंची हैं। कुछ ने तो यहां तक कहा कि वह परीक्षा दिलाने यहां आई हैं। स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई
अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसको देखते हुए बस और रेलवे स्टेशन पर पुलिस हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। यहां दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है जो अभ्यर्थियों की मदद करते दिखाई दिए। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस कर्मियों को यहां लगाया गया है। क्षेत्रीय थाने की पुलिस के साथ ही जीआरपी भी नजर बनाए हुए हैं। पेपर लीक को लेकर भयभीत दिखे अभ्यर्थी
दैनिक भास्कर ने परीक्षा देने पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों से बात की। उन्होंने बताया कि वह परीक्षा की पूरी तैयारी करके आए हैं। लेकिन कुछ अभ्यर्थी पेपर लीक की आशंका से डरे हुए दिखाई दिए। राजस्थान के भरतपुर से आए अनुराग ने कहा कि वह पेपर लीक से डरे हुए हैं। पेपर लीक होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान अभ्यर्थी का होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *