अधिकमास धर्मार्ध सेवा संस्थान के बैनर तले तीन दिवसीय अधिकमास परिक्रमा सोमवार 8 जून से शुरू होगी। जिसका समापन 10 जून को होगा। इन तीन दिनों में श्रद्धालु 45 KM पैदल यात्रा कर के 121 मंदिरों के दर्शन करेंगे। रास्ते में जगह-जगह शहरवासी पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की राह में फूल बरसाएंगे। रात्रि विश्राम के दौरान भजन संध्या होगा। भोजन प्रसादी बनाने में 100 हलवाईयों की टीम जुटी है। 8 जून की सुबह 8.30 बजे सोमनाथ मंदिर से अधिकमास परिक्रमा शुरू होगी। जो करीब 15 किमी की यात्राकर मानपुरा भाकरी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। पहले दिन 38 मंदिरों के दर्शन करेंगे।
9 जून मंगलवार को मानपुरा भाकरी से पदयात्रा रवाना होगी जो करीब 15 किलोमीटर की यात्रा कर जोधपुर रोड कृषि मण्डी पहुंच रात्रि विश्राम करेगी।
10 जून बुधवार को कृषि मण्डी से पदयात्रा रवाना होकर 15 किमी की यात्रा कर मंदिरों के दर्शन करते हुए शहर के लाखोटिया उद्यान पहुंचेगी। उसके बाद समापन होगा। सचिव केलाश टवाणी व प्रवक्ता राकेश लिम्बा ने बताया कि पाली अधिक मास धर्मार्थ सेवा संस्था के बैनर तले निकलने वाली अधिकमास पदयात्रा को लेकर समिति के 22 पदाधिकारी, 2 सुन्दर काण्ड पाठ समिति, 3 भजन पार्टी, भोजन व्यवस्था वितरण आदि के लिए 21 उपसमितियो के 343 कार्यकर्ता, दर्शनार्थी नियंत्रण के लिए 10 संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं सहित करीब 800 लोग व्यवस्था में जुटें है। कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास ने बताया कि भोजन शाला के लिए 1 प्रमुख 6 सह प्रमुख , 7 स्टोर प्रमुख , 2 भोजन व्यवस्थापक , 6 ध्वज प्रमुख , 7 झांकी प्रमुख , 3 भजन संध्या प्रमुख की नियुक्ति कर कार्य बांटा गया है।
इसी प्रकार मेला व्यवस्था के लिए 52, चंदा व्यवस्था के लिए 28 , भोजन केंटीन इन्चार्ज 5 , भोजन कूपन वितरण एवं व्यवस्था के लिए 33, प्रसादी वितरण व्यवस्था के लिए 80 व अन्य व्यवस्था के लिए 23, सामान सुरक्षा के लिए 3, जल व्यवस्था के लिए 12, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए 16 कर्मचारियों को कार्य बांटा गया है।
परिक्रमा की तैयारी में संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, परामर्शदाता जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, रामरतन बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला, सुरेश काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी, नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र बजाज, श्याम अरोड़ा, ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेष लिम्बा व नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता, भोजन कुपन प्रमुख इंचार्ज नवरतन गर्ग व राजेष बिंदल को नियुक्त किया गया। भोजनशाला का जिम्मा सोहनसिंह और शेरसिंह पर रहेगा। 3 दिन की होगी परिक्रमा
8 जून को सोमनाथ मन्दिर से अधिकमास परिक्रमा रवाना होगी। रात्रि विश्राम मानपुरा भाकरी में होगा। 9 जून को रात्रि विश्राम कृषि मंडी में होगा। 10 को लाखोटिया उद्यान पदयात्रा पहुंचेगी। सोमनाथ मंदिर में आरती के बाद पदयात्रा का समापन होगा। यात्रा करीब 45 किमी की होगी। जिसमें 121 मंदिरों के श्रद्धालु दर्शन करेंगे। 800 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे है।


