562 किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन बाकी:जीपीएम कलेक्टर के निर्देश पर 8 जून से पंचायतों में लगेंगे शिविर, होंगे ऑन-द-स्पॉट पंजीयन

562 किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन बाकी:जीपीएम कलेक्टर के निर्देश पर 8 जून से पंचायतों में लगेंगे शिविर, होंगे ऑन-द-स्पॉट पंजीयन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिले में अभी भी 562 किसानों का पंजीयन लंबित है। इसे देखते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर 8 जून से ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, शिविरों में संबंधित पंचायत सचिव, पटवारी, लोक सेवा केंद्र संचालक और अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविरों का उद्देश्य शेष किसानों का पंजीयन शीघ्रता से पूरा कर उन्हें शासन की डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ना है। पंचायत स्तर पर तैनात किए गए अधिकारी-कर्मचारी प्रशासन ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूचीबद्ध सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन पूरा होने तक संबंधित अमला सक्रिय रूप से कार्य करेगा। किसानों को दी जाएगी पूरी सहायता शिविरों में किसानों को पंजीयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने के साथ आवश्यक दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र किसान का पंजीयन शेष न रहे। डिजिटल कृषि सेवाओं का मिलेगा लाभ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों तक शिविरों की जानकारी पहुंचाएं और उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन होने से किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और डिजिटल कृषि सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *