वेंकटनगर स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग:उठीं लपटें और धुएं का गुबार, दमकल टीम ने पाया काबू, जांच शुरू

वेंकटनगर स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग:उठीं लपटें और धुएं का गुबार, दमकल टीम ने पाया काबू, जांच शुरू

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक वेगन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे रेलवे परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कोयले में आग बुझाने में आई दिक्कत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेगन में लदे कोयले से लगातार धुआं निकल रहा था और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। कोयले में लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कारणों की जांच में जुटा रेलवे प्रशासन फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं उल्लेखनीय है कि पेंड्रारोड-अनूपपुर रेल सेक्शन में कोयला लदी मालगाड़ियों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *