मोहनिया के एमपी कॉलेज मैदान में ‘फोर्स फिजिकल एकेडमी’ द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रामगढ़ के विधायक सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव ने बिहार पुलिस और भारतीय सेना में चयनित 29 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक सतीश कुमार सिंह ने सफल युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एक नौकरी केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को भी संवारती है। उन्होंने चयनित युवाओं से देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाने का आग्रह किया। विधायक ने एकेडमी के छात्र-छात्राओं की मांग पर हाई जंप के लिए गद्दे और गोला जल्द उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। एकेडमी के डायरेक्टर और मुख्य ट्रेनर नीरज कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2018 से युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। अब तक 1000 से अधिक छात्र सेना, एयरफोर्स और पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बार एकेडमी से 29 छात्रों का चयन बिहार पुलिस में हुआ है। चयनित छात्राओं में से एक श्वेता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़ी बहन और ट्रेनर नीरज कुमार को दिया। उन्होंने बताया कि घर के कामों के साथ-साथ वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई और फिजिकल की तैयारी करती थीं। विधायक ने असफल रहे युवाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने उन्हें निराश न होने की सलाह दी और कहा कि वे अपनी कमियों को पहचानकर अगली बार दोगुनी मेहनत से सफलता प्राप्त करें। मोहनिया के एमपी कॉलेज मैदान में ‘फोर्स फिजिकल एकेडमी’ द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रामगढ़ के विधायक सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव ने बिहार पुलिस और भारतीय सेना में चयनित 29 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक सतीश कुमार सिंह ने सफल युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एक नौकरी केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को भी संवारती है। उन्होंने चयनित युवाओं से देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाने का आग्रह किया। विधायक ने एकेडमी के छात्र-छात्राओं की मांग पर हाई जंप के लिए गद्दे और गोला जल्द उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। एकेडमी के डायरेक्टर और मुख्य ट्रेनर नीरज कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2018 से युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। अब तक 1000 से अधिक छात्र सेना, एयरफोर्स और पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बार एकेडमी से 29 छात्रों का चयन बिहार पुलिस में हुआ है। चयनित छात्राओं में से एक श्वेता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़ी बहन और ट्रेनर नीरज कुमार को दिया। उन्होंने बताया कि घर के कामों के साथ-साथ वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई और फिजिकल की तैयारी करती थीं। विधायक ने असफल रहे युवाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने उन्हें निराश न होने की सलाह दी और कहा कि वे अपनी कमियों को पहचानकर अगली बार दोगुनी मेहनत से सफलता प्राप्त करें।


